Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Jalaun News: बारिश व बाढ़ के पानी से गिरे 20 से अधिक मकान, गृहस्थी का सामान हुआ खराब

    Updated: Mon, 04 Aug 2025 11:34 PM (IST)

    कोंच में बाढ़ के कारण कई मकान गिर गए जिससे लोगों का गृहस्थी का सामान नष्ट हो गया। पहाड़गांव सुनाया और पचीपुरा समेत कई गांवों में लगभग 20 मकान पानी में बह गए। पीड़ितों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। एसडीएम ने लेखपालों को जांच के लिए भेजा है और उनके रहने की व्यवस्था की जा रही है।

    Hero Image
    बारिश व बाढ़ के पानी से गिरे 20 से अधिक मकान

    संवाद सहयोगी, कोंच। बाढ़ के पानी से ग्रामीणों के मकान अब गिरने लगे हैं। सोमवार को ग्राम पहाड़गांव, सुनाया, पचीपुरा, कैंथी सहित नगर के दो मुहल्लों में 20 मकान पानी के कारण गिर गए। इन घरों में रहने वाले सदस्य अब प्रशासन से मदद की उम्मीद लगाए हुए हैं। उनकी घर गृहस्थी का सामान भी मिट्टी ने दबकर नष्ट हो गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मलंगा नाले में आई बाढ़ ने किसानों की फसलों के साथ-साथ लोगों के आशियाना भी उजाड़ना शुरू कर दिया है। विकास खंड के ग्राम पहाड़गांव में ग्रामीण रामकेश राजपूत, प्रमोद शर्मा, राजाराम, गोविंद राम कुशवाहा, लग्गे परिहार, राजेंद्र पांचाल, मैथिली गुप्ता, कमर शाह, दयाशंकर पाल के मकान पानी के अधिकता के कारण गिर गए।

    इन ग्रामीणों का घर गृहस्थी का सामान भी मकान की मिट्टी में दबकर नष्ट हो गया। विकास खंड के एक और ग्राम पचीपुरा कला निवासी पीडी निरंजन, अनिल श्रीवास्तव, गुरुदयाल के मकान भी पानी से गिर गए।

    ग्राम सुनाया में पानी बढ़ने से रामकुमार दुबे, अजय कुमार, रतन, अनिल कुमार, मुहल्ला गोखले निवासी सावित्री वर्मा का मकान कच्चा था। सोमवार को पानी की अधिकता के कारण उनका मकान गिर गया।

    मुहल्ला तिलक नगर में संतोष कुमार का भी मकान बरसात के कारण ढह गया। मकानों में लोगों ने वर्ष भर का अनाज और घर गृहस्थी का सामान इकट्ठा करके रखा हुआ था।

    मकान गिरने से अब यह परिवार बेघर हो चुके हैं। पीड़ित मकान मालिकों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

    एसडीएम ज्योति सिंह ने बताया कि संबंधित लेखपालों को जांच के लिए भेजा गया। प्रशासन ने उनके रहने की व्यवस्था कर दी है।