Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jalaun Lok Sabha Result Live : जालौन में सपा के नारायण दास अहिरवार ने भाजपा के भानु प्रताप वर्मा को दी पटखनी, बन गए सांसद

    Updated: Tue, 04 Jun 2024 04:42 PM (IST)

    2019 चुनाव में भाजपा और सपा के बीच सीधा मुकाबला हुआ था। तब भानु प्रताप सिंह वर्मा ने बसपा के अजय सिंह पंकज को भारी वोटों से पटकनी दी थी। कांग्रेस के बृजलाल खाबरी 89 हजार वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे। इस बार भी भाजपा ने भानु प्रताप पर दांव खेला है। वहीं सपा ने सुरेश चंद्र गौतम पर अपना दांव खेला है।

    Hero Image
    Jalaun Lok Sabha Seat : जालौन लोकसभा रिजल्ट 2024

    जागरण ऑनलाइन टीम, नई दिल्ली। Jalaun Lok Sabha Result Live 2024 : लोकसभा चुनाव में शुरुआती रुझान चल रहे हैं और इसमें जालौन में सपा पार्टी ने परचम लहराया है। सपा के नारायणदास अहिरवार ने भाजपा के भानु प्रताप वर्मा को हराया है। नारायण दास अहिरवार को 530180 वोट मिले हैं। वहीं भानु प्रताप वर्मा को 476282 वोट मिले। सपा ने भाजपा को 53898 वोट से हराया है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जालौन लोकसभा सीट के तहत कुल 5 विधानसभा सीटें आती हैं। इनमें भोगलीपुर, कालपी, उरई, माधवगढ़ और गरौठा की सीटें शामिल हैं। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में जालौन से भाजपा ने भानु प्रताप वर्मा पर दांव खेला था।

    जालौन में भाजपा और सपा के बीच सीधी टक्कर

    2019 चुनाव में तब भाजपा और सपा के बीच सीधा मुकाबला हुआ था। इस चुनाव में भानु प्रताप सिंह वर्मा ने बसपा के अजय सिंह पंकज को भारी वोटों से पटकनी दी थी। कांग्रेस के बृजलाल खाबरी 89 हजार वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे। इस बार भी भाजपा ने भानु प्रताप पर दांव बरकरार रखा है। वहीं सपा ने सुरेश चंद्र गौतम पर अपना दांव खेला है। जबकि गठबंधन से सपा प्रत्याशी नारायण दास अहिरवार मैदान में हैं।