Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jalaun News : सिम्हारा के पेंटर ने यमुना में लगाई थी छलांग, 20 किमी दूर मिली लाश

    Updated: Thu, 18 Sep 2025 06:53 PM (IST)

    जालौन के सिम्हारा गांव के 55 वर्षीय देव प्रसाद राठौर का शव यमुना नदी में मिला। उन्होंने अज्ञात कारणों से नदी में छलांग लगा दी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। ग्रामीणों ने पिता-पुत्र के बीच विवाद की आशंका जताई है।

    Hero Image
    पेंटर ने यमुना में लगाई थी छलांग, 48 घंटे बाद 20 किमी दूर मिला शव। जागरण

    संवाद सूत्र, जालौन। अज्ञात कारणों के चलते मंगलवार की शाम सिम्हारा निवासी 55 वर्षीय एक पेंटर ने पास के यमुना के पालघाट से छलांग लगा दी थी। ग्रामीणों व स्वजन की सहायता से कालपी यमुना पुल की दूसरी तरफ भोगनीपुर कानपुर देहात की सीमा पर दौलतपुर गांव के पास शव गुरुवार को बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ग्राम सिम्हारा निवासी देव प्रसाद राठौर के पास खेती बहुत कम थी लेकिन गुजरात के अहमदाबाद में धीरे-धीरे मेहनत मजदूरी करके कलर करने का काम करने लगे फिर ठेकेदार बन गए थे। इस काम को दोनों पुत्र सतीश व कुलदीप भी करने लगे थे। इस समय में उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो गई थी। देव प्रसाद राठौर की पत्नी की मौत बहुत पहले हो गई थी।

    लोगों ने जताई आशंका

    इस वजह से कभी-कभार ही गांव आना-जाना था। ग्रामीणों द्वारा बताया गया है कि बीते दो माह में अहमदाबाद से करीब दो-तीन बार आना-जाना हुआ। अंदेशा लगाया जा रहा है कि कहीं न कहीं पिता-पुत्र में कुछ न कुछ विवाद हुआ है। अभी पांच दिन पहले ही वह अहमदाबाद से लौटे थे। गांव में अपने छोटे भाई अरविंद राठौर के साथ ही रह रहे थे।

    मंगलवार की दोपहर 2:30 बजे के लगभग वह गांव से दो किमी दूर पालघाट की तरफ निकले थे। शाम 5:00 बजे किसी राहगीर से गांव में सूचना पहुंची थी कि उनका मोबाइल और चप्पल पालघाट के बीच पुल पर मिली है। सूचना के आधार पर सिरसा पुलिस ने छानबीन की थी। पुलिस यमुना में कूदने को लेकर मामले को संदिग्ध मान रही थी। हालांकि ड्रोन कैमरा से नदी में कूदने वाले की खोज की गई थी।

    गांव के लोग भी घटना को लेकर अचंभित हैं कि किस वजह से व्यापारी ने यमुना में कूदकर खुदकुशी की है। ग्राम प्रधान आनंद राठौर, गांव के बीडीसी राम जी व अन्य ग्रामीण ने तत्परता दिखाते हुए आसपास प्रयास करते रहे तो लगातार यमुना पार के आसपास गांव पर फोन से संपर्क करते रहे। गुरुवार सुबह सात के लगभग कालपी यमुना पुल की दूसरी तरफ भोगनीपुर थाना की सीमा पर दौलतपुर गांव के पास शव बहता हुआ दिखाई दिया।

    लोगों ने दी पुलिस को सूचना

    प्रधान व अन्य ग्रामीण ने मौके पर पहुंचकर मृतक देव प्रसाद की शिनाख्त की और स्थानीय पुलिस को सूचना दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं मृतक देव प्रसाद के दोनों बेटे सतीश व कुलदीप भी मौके पर पहुंच गए थे।

    सीओ जालौन शैलेंद्र वाजपेई का कहना है कि शव मिलने की सूचना मिली है। पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।