Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हॉटमिक्स से पहली बार बनेंगी आठ करोड़ की ग्रामीण सड़कें

    By JagranEdited By:
    Updated: Thu, 25 Feb 2021 06:17 PM (IST)

    जागरण संवाददाता उरई बड़े शहरों की तर्ज पर अब जिला पंचायत की सड़कें भी हॉटमिक्स प्लां

    Hero Image
    हॉटमिक्स से पहली बार बनेंगी आठ करोड़ की ग्रामीण सड़कें

    जागरण संवाददाता, उरई : बड़े शहरों की तर्ज पर अब जिला पंचायत की सड़कें भी हॉटमिक्स प्लांट से निर्मित कराई जाएंगी। जिला पंचायत ने पहली बार यह प्रयोग जिले की 16 किलोमीटर की सड़कों के लिए किया है। शासन ने इन प्रस्तावों को हरी झंडी भी दे दी है। आठ करोड़ की लागत से बनने वाली इन सड़कों के लिए जिला पंचायत ने टेंडर भी करवा दिया है। कुछ सड़कों का निर्माण कार्य भी शुरु करा दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सब कुछ ठीक रहा तो जनता को सड़क पर हिचकोले नहीं खाने पड़ेंगे। ग्रामीण अंचल की सड़कों को संवारने का जिम्मा हॉटमिक्स प्लांट को दिया गया है।आम तौर पर अभी तक जिला पंचायत की सड़कों का निर्माण कार्य डामरीकरण विधि से होता था। पिछले दिनों सूबे के मुख्यमंत्री ने प्रदेश की 300 से अधिक सड़कों का निर्माण हॉटमिक्स योजना से करने के निर्देश दिए थे। इस क्रम में उन्होंने सड़कों का ऑनलाइन शुभारंभ भी किया था।

    जिला पंचायत की हॉटमिक्स प्लांट से बनने वाली सड़कें :

    सड़क - लंबाई - लागत -विधानसभा

    1) कोंच महेशपुरा मार्ग से सलइया खुर्द तक - 3900 मीटर - 92.18 लाख - माधौगढ़

    2) कोंचनदी गांव मार्ग से ग्राम नगेपुरा तक - 1400 मीटर - 55.42 लाख - माधौगढ़

    3) ग्राम बोहतपुरा से ग्राम बजीदा तक - 2450 मीटर - 94.94 लाख - उरई

    4) सतोह मार्ग से हरिजन बस्ती तक - 750 मीटर - 27.75 लाख - उरई

    5) कोंच नदी गांव मार्ग से ग्राम भदेवरा तक - 800 मीटर - 27.01 लाख - माधौगढ़

    6) सूपा नूनायचा से भगवानपुरा तक - 1165 मीटर - 49.97 लाख - माधौगढ़

    7) धर्मपुरा उबारी से गुपलापुरा तक - 600 मीटर - 26.75 लाख - माधौगढ़

    8) ग्राम गधेला से हदरुख तक - 1000 मीटर - 25. 68 लाख - कालपी

    9) ग्राम दौलतपुरा से ग्राम जयपुरा तक - 620 मीटर - 13.52 लाख - उरई

    10) ग्राम पाल मड़इया से ग्राम सिकन्ना तक - 1150 मीटर - 49.95 लाख - कालपी

    11) अमेटा मार्ग से गांव जंबे चौधरी तक - 610 मीटर - 26.82 लाख - उरई

    12) ग्राम टिकरी से ग्राम लोहाई तक - 700 मीटर - 20.15 लाख - कालपी

    13) ग्राम कुठौंदा से लावले रेंड़र बंगरा मार्ग - 730 मीटर - 16.4 लाख - माधौगढ़ यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। पहली बार हाट मिक्स प्लांट के जरिए जिले की सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। इससे अंचल क्षेत्र की सड़कों में गुणवत्ता रहेगी। जिन सड़कों का निर्माण कार्य शुरु कराया जा रहा है उनकी मॉनीटरिग भी लगातार कराई जाएगी।

    - विजय प्रकाश वर्मा, अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत उरई जालौन