हैंडपंप खराब, कुआं से पानी भर रहे लोग
हैंडपंप खराब कुआं से पानी भर रहे लोग
हैंडपंप खराब, कुआं से पानी भर रहे लोग
संवाद सहयोगी, माधौगढ़ : तहसील क्षेत्र के ग्राम गीधन की खोड में पानी का संकट गहरा गया है। सरकारी हैंडपंप खराब होने से पीने के पानी के लिए लोग कुआं का सहारा ले रहे हैं। सभी गांवों का वाटर लेबल नीचे चला गया है, जिससे वह पानी देना बंद कर गए हैं।
ग्राम गीधन की खोड में भीषण गर्मी में पीने के लोग परेशान हैं। पालतू पशुओं के भी पानी नहीं मिल पा रहा है। इस कारण मजबूरी में लोगों को गांव के एक पुराने कुएं से पानी भरना पड़ रहा है। गांव में पानी की आपूर्ति के लिए सात हैंडपंप लगे थे, जिनमें से छह हैंडपंप खराब हैं। जो एक हैंडपंप पानी दे रहा है वह भी रुक-रुक कर देता है। इससे वहां भी दिन भीड़ लगी रहती है। देवेंद्र सिंह, रामसेवक, भारत सिंह, रामबली का कहना है कि भीषण गर्मी में पानी की परेशानी होने लगी है। पानी भरने के लिए एक मात्र सहारा कुआं है। उसी में सबमर्सिबल डालकर गांव के लोग पीने के पानी व घरेलू खर्च के लिए आपूर्ति कर रहे हैं। सुबह से शाम तक कुआं पर पानी के लिए लाइन लगी रहती है। जो हैंडपंप खराब हुए हैं उनका रीबोर ही कराया जा सकता है तभी पानी मिल सकेगा। इस संबंध में एडीओ पंचायत छेदालाल का कहना है कि खराब हैंडपंपों को रीबोर के लिए कार्य योजना में डलवा कर सही कराए जाएंगे। तालाबों में भी इतना पानी नहीं है कि जानवरों की प्यास बुझ सके। ग्राम प्रधान से कहकर तालाब की भी सफाई कराई जाएगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।