डेटिंग ऐप पर नौकरी का झांसा देकर युवक से 91 हजार की ठगी, अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल
कानपुर के एक युवक को डेटिंग ऐप के जरिए नौकरी का झांसा देकर कालपी बुलाया गया। वहां दो युवकों ने ...और पढ़ें
-1791721560246_m.webp)
HighLights
डेटिंग ऐप से दोस्ती कर नौकरी का झांसा दिया
युवक को कालपी बुलाकर अश्लील वीडियो बनाया
तमंचे के बल पर 91 हजार रुपये वसूले गए
संवाद सूत्र, कालपी(उरई)। आनलाइन डेटिंग एप से दोस्ती कर कानपुर के कल्याण निवासी युवक को नौकरी लगवाने के बहाने बुलाया। इसके बाद दो युवकों ने उसकी तमंचा लगाकर अश्लील वीडियो बनाई और आनलाइन 79 हजार रुपये व 12600 रुपये नकद लेकर छोड़ दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कानपुर नगर के कल्याणपुर निवासी युवक ने कोतवाली पुलिस को बताया कि वह आनलाइन डेटिंग एप चलाते हैं। इसी एप के माध्यम से उनकी दोस्ती एक व्यक्ति से हुई, जिसने अपना नाम अमित बताया था। अमित ने कहा था कि वह एक कंपनी में कर्मचारी है और उसकी भी नौकरी लगवा सकता है। इसके बाद 27 सितंबर को अमित ने उसे कालपी बुलाया। जब वह कालपी पहुंचा तो अमित ने कहा कि कर्बला के पास आ जाए।
वहां पहुंचने पर कैश नाम का एक युवक मिला उसने कहा कि वह अमित का दोस्त है। इसके बाद वह उसके साथ गया तो सुनसान इलाके में अमित ने अपने साथी के साथ मिलकर उसे तमंचा दिखाया और उसके कपड़े उतरवाकर उसका वीडियो बना लिया।
इसके बाद वीडियो प्रसारित करने की धमकी दी। साथ ही उससे अलग-अलग खातों से 79 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। साथ ही 12600 रुपये नकद भी छीन लिए। धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो परिवार को जान से मार देंगे। भय की वजह से पीड़ित ने 9 अक्टूबर को पुलिस से शिकायत की थी।
पुलिस ने जांच के बाद अमित उर्फ अभिमन्यु खन्ना के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी ने कहा कि आरोपित की तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें- Navratri 2026: चूल्हे से सीखा हुनर बना कमाई का जरिया, जालौन की संतोषी ने गांव में खड़ा किया बेकरी का कारोबार
यह भी पढ़ें- बहरों को सुनाने के लिए धमाका जरूरी..IAS रिंकू सिंह का X पर पोस्ट, कहा- ये मेरी निजी राय
