जालौन में अधिवक्ता हत्याकांड का मुख्य आरोपित मोनू यादव गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली
कालपी अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष गयादीन अहिरवार की हत्या का मुख्य आरोपित मोनू यादव पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हो गया। ...और पढ़ें

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। जागरण
HighLights
अधिवक्ता गयादीन अहिरवार की हत्या का आरोपित मोनू यादव गिरफ्तार।
पुलिस मुठभेड़ में मोनू यादव के दोनों पैरों में लगी गोली।
एक लाख रुपये का इनामी आरोपित कालपी के पास पकड़ा गया।
जागरण संवाददाता, उरई। कालपी अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष 67 वर्षीय वरिष्ठ अधिवक्ता गयादीन अहिरवार की अपहरण कर हत्या का आरोपित मोनू यादव पुलिस की मुठभेड़ में बुधवार भोर करीब तीन बजे कालपी के जोल्हूपुर मोड़ के पास गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
जोल्हूपुर मदारीपुर मार्ग के पास छिपकर बैठे मोनू यादव की पुलिस ने घेराबंदी की तो उसने दो राउंड फायर कर दिए। पुलिस ने जवाब में फायर किए तो उसके दोनों पैर में गोली लगी। इस मामले में दस लाख की सुपारी देने व हत्या के मामले में चार आरोपित पहले ही जेल जा चुके हैं।
यह भी पढ़ें- कालपी अधिवक्ता हत्याकांड: 25 हजार के इनामी मोनू यादव और पिता की तलाश में कानपुर में उरई पुलिस की छापेमारी
शनिवार की शाम को कालपी के दुर्गा मंदिर चौराहे के पास से कार से उतरकर मोनू यादव ने अधिवक्ता के पैर छुकर उनका कार में बैठाकर अपहरण कर लिया था और गुजैनी थाना क्षेत्र के गंभीरपुर के पास हत्या कर शव नहर में फेंककर वापस उसी कार से वापस भाग निकले थे। पूरा विवाद ग्राम हांसा में अपर्णा सिंह द्वारा बेची गई 32 बीघा जमीन को लेकर था।