विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बदायूं पुलिस ने मुठभेड़ में भैंस चोरी करने वाले हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली

Published: Sun, 06 Sep 2026 03:52 PM (IST)

इस्लामनगर पुलिस ने भैंस चोरी के दो मामलों में वांछित हिस्ट्रीशीटर शौकीन को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. इस्लामनगर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर शौकीन को मुठभेड़ में पकड़ा।

  2. भैंस चोरी के दो मुकदमों में वांछित था आरोपी।

  3. मुठभेड़ में आरक्षी घायल, आरोपी के पैरों में लगी गोली।

जागरण संवाददाता, बदायूं। इस्लामनगर थाना पुलिस ने भैंस चोरी के दो मुकदमों में वांछित चल रहे हिस्ट्रीशीटर को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसमें एक आरक्षी घायल हो गया। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी। घायल आरोपी और आरक्षी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आरोपी शौकीन उर्फ शानू उर्फ शौकत पुत्र नसीर धोबी कस्बा इस्लामनगर के मुस्तफाबाद मोहल्ले का निवासी है। वह इस्लामनगर थाने का हिस्ट्रीशीटर बताया गया है और उसके खिलाफ बदायूं व संभल के विभिन्न थानों में चोरी, लूट के प्रयास, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस और अन्य मामलों के 38 मुकदमे दर्ज हैं।

शौकीन थाना इस्लामनगर में दर्ज भैंस चोरी के दो मुकदमों में वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार सुरागरसी और चेकिंग अभियान चला रही थी। शनिवार की रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक बदमाश सफेद रंग की अपाचे बाइक से भवानीपुर की ओर से बिसौली रोड की तरफ आ रहा है।

कब्जे से अवैध हथियार बरामद

इस पर पुलिस टीम भवानीपुर जाने वाले मार्ग पर चेकिंग करने लगी। इसी दौरान सामने से सफेद रंग की अपाचे बाइक आती दिखाई दी। पुलिस ने बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से आरक्षी काले सिंह घायल हो गए।

इसके बाद पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें शौकीन के दोनों पैरों में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम शौकीन उर्फ शानू उर्फ शौकत बताया।

घायल आरोपी और आरक्षी को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार कराया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, तीन खोखा कारतूस और एक जीवित कारतूस बरामद किया है। इसके अलावा बिना नंबर प्लेट की अपाचे मोटरसाइकिल भी कब्जे में ली गई है।

यह भी पढ़ें- बदायूं पुलिस महकमे में हड़कंप: 60 कारतूसों के खेल में 'बिक' गई खाकी; दारोगा और दो सिपाही सस्पेंड, जानें कैसे खुला राज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।