Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुबह से ज्यादा रात में दांतों की सफाई आवश्यक

    By Edited By:
    Updated: Wed, 25 Nov 2015 06:04 PM (IST)

    वर्तमान में भागदौड़ भरी ¨जदगी और खानपान में संयम न होने की वजह से हर व्यक्ति के जीवन में दांत रोगों क

    वर्तमान में भागदौड़ भरी ¨जदगी और खानपान में संयम न होने की वजह से हर व्यक्ति के जीवन में दांत रोगों की समस्या रहती है। इसलिए दांतों की उचित देखभाल बहुत जरूरी है। दांतों की सुबह से ज्यादा रात में सफाई करना आवश्यक है। यह सलाह प्रश्न प्रहर कार्यक्रम के दौरान मुख व दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. अमृत राज ने पाठकों के प्रश्नों के जवाब में दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रश्न : ब्रश करने के बाद भी मुंह से दुर्गंध आती रहती है? -अमित, रामनगर

    उत्तर : दांतों में दुर्गंध आने की मुख्य वजह रात के वक्त दांतों की सफाई न करना है। इसलिए हर व्यक्ति को सुबह के साथ ही रात में दांतों की सफाई करें। सही मायने में सुबह से ज्यादा रात को दांतों की सफाई जरूरी है।

    प्रश्न : दांतों में ठंडा व गर्म पानी लगता है? -लक्ष्मी कांत, बघौरा

    उत्तर : दांतों में ठंडा व गर्म पानी लगने की मुख्य वजह दांतों में रोग को इंगित करता है। ऐसे में आप जल्द से जल्द चिकित्सक को दिखाकर उपचार कराएं।

    प्रश्न : दांतों में पीलापन है? -अवधेश पटैरिया, बघौरा

    उत्तर : दांतों में केलकुलस जमा हो गया है। आपको पारिया की शिकायत है, अच्छे दंत चिकित्सक से दिखा कर दांतों की सफाई करा लें। आराम जरूर मिलेगा।

    प्रश्न : दांतों के मसूड़े नीचे जा रहे हैं और दांतों में दर्द होता है? -शिवराज ¨सह, लहारियापुरवा

    उत्तर : ब्रश को हर माह बदलते रहे और मसूड़ों के कट जाने की वजह से दांतों में दिक्कत आती है। इसलिए दांतों की देखभाल के लिए अच्छे चिकित्सक से दिखा कर उपचार कराएं।

    प्रश्न : दांतों के मसूड़े सूजन है? -निहार, मदारीपुर

    उत्तर : मसूड़ों में सूजन है तो आप चिकित्सक को दिखा कर उपचार कराएं, वरना दांतों के गिरने की संभावना जल्दी हो जाती है।

    प्रश्न : दांत तिरछा होने की वजह से गाल अक्सर कट जाते हैं? -राखी गुप्ता, राजेन्द्र नगर

    उत्तर : इसका सबसे अच्छा उपचार है कि तिरछा दांत हटवा दे और फिर उपचार कराएं। निश्चित तौर पर आराम मिलेगा।

    प्रश्न : दांतों में अक्सर दर्द रहता है और दांतों से खून आता है? -अनिल, डिकौली माधौगढ़

    उत्तर : दांतों में अक्सर दर्द और खून आने का मतलब है कि आपको पारिया की समस्या है। इसके लिए आप चिकित्सक से मिलकर उपचार कराएं।

    प्रश्न : दांतों में कीड़ा लग गया है? -पुष्पेन्द्र, राजेन्द्र नगर

    उत्तर : दांतों में कीड़ा लगने के बाद पहले आप चिकित्सक को दिखाएं। उसके बाद यहां तो दांत की आरसीटी होगी या फिर अधिक दांत खराब होने पर उसे उखाड़ना पड़ेगा।