विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हाथरस: रोडवेज बस ने टेंपो को मारी टक्कर, दो महिलाओं की मौत; पांच सवारियां घायल

By Sachin KumarEdited By: Abhishek Saxena
Published: Sun, 22 Nov 2026 03:05 PM (IST)

हाथरस के सिकंदराराऊ में अलीगढ़ रोड पर एक रोडवेज बस और टेंपो की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए।

सिकंदराराऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मौजूद सीओ अमित पाठक।

सिकंदराराऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मौजूद सीओ अमित पाठक।

HighLights

  1. सिकंदराराऊ में रोडवेज बस-टेंपो की जोरदार टक्कर हुई

  2. हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई

  3. पांच लोग गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती

जागरण संवाददाता, हाथरस। सिकंदराराऊ के अलीगढ़ रोड स्थित गांव हुसैनपुर के पास रविवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां एक रोडवेज बस ने सामने से टेंपो में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो में सवार दो महिलाओं की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए।

मृतकों की पहचान छोटी व मोटी निवासी पला, अलीगढ़ के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ बल्लभगढ़, हरियाणा में रहती थीं। वह शादी समारोह में शामिल होने सिकंदराराऊ आ रही थीं। बल्लभगढ़ से अलीगढ़ बस स्टैंड तक बस से आए, वहां से परिवार के साथ दो टेंपो में सवार होकर सिकंदराराऊ आ रहे थे।

टेंपो में सवार ये हुए घायल

हादसे में टेंपो में सवार कमर जहां, सोनिया, जुबि, फाहद, इसराना घायल हो गए। सभी को घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। हादसे के बाद स्वजन में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें- हाथरस में स्कूल से घर लौटते समय वैन से गिरी सातवीं की छात्रा, 13 दिन बाद अस्पताल में मौत

यह भी पढ़ें- हाथरस पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, तीन थानों को मिले नए प्रभारी निरीक्षक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।