विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हाथरस में स्कूल से घर लौटते समय वैन से गिरी सातवीं की छात्रा, 13 दिन बाद अस्पताल में मौत

By Udayveer Singh Edited By: Prateek Gupta
Published: Fri, 20 Nov 2026 09:10 PM (IST)

हाथरस में एक सातवीं कक्षा की छात्रा की स्कूल वैन से गिरने के बाद 13 दिन के उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। इस दुखद घटना से परिवार में मातम छा गया और बार एसोसिएशन ने शोकसभा आयोजित की।

मृतक छात्रा साक्षी दीक्षित का फाइल फोटो।

मृतक छात्रा साक्षी दीक्षित का फाइल फोटो।

HighLights

  1. सातवीं की छात्रा वैन से गिरकर गंभीर घायल हुई।

  2. परिवार में शोक, बार एसोसिएशन ने श्रद्धांजलि दी।

संवाद सूत्र, सादाबाद (हाथरस)। सेंट फ्रांसिस स्कूल में कक्षा सातवीं में पढ़ने वाली छात्रा की मारुति वैन से गिरकर घायल होने के बाद उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। कई दिनों तक जिंदगी और मृत्यु के बीच संघर्ष करने के बाद छात्रा ने गुरुवार की रात अस्पताल में अंतिम सांस ली।

गांव मढ़नई निवासी कृष्णगोपाल दीक्षित की बेटी साक्षी दीक्षित विगत सात नवंबर को स्कूल में अवकाश होने के बाद प्रतिदिन की तरह वैन से घर लौट रही थी। बताया गया है कि घर पहुंचने से पहले अचानक वैन की खिड़की खुल गई, जिससे छात्रा असंतुलित होकर चलती गाड़ी से नीचे गिर गई। सड़क पर गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट आई।

हादसे के बाद स्वजन उसे उपचार के लिए हाथरस और आगरा के अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार चल रहा था। डाक्टर लगातार उसकी जान बचाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन चोट गहरी होने के कारण स्थिति में सुधार नहीं हो सका। कई दिनों तक संघर्ष के बाद गुरुवार की रात छात्रा ने दम तोड़ दिया। बेटी की मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

घर में मातम छा गया। उधर, छात्रा की मृत्यु की जानकारी मिलने पर बार एसोसिएशन की ओर से शोकसभा आयोजित की गई। बताया गया कि मृतका बार एसोसिएशन अध्यक्ष अनिल दीक्षित की नातिन तथा अधिवक्ता दीपक दीक्षित की भतीजी थी। पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष सुरेंद्र पराशर की अध्यक्षता में आयोजित शोकसभा में अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत छात्रा को श्रद्धांजलि दी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।