हाथरस पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, तीन थानों को मिले नए प्रभारी निरीक्षक
हाथरस एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने जिले में कानून व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से तीन थानों में नए प्रभारी ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
जागरण संवाददाता, हाथरस। जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने तीन थानों में नए प्रभारी निरीक्षकों की तैनाती की है। एसपी आफिस के लोक शिकायत प्रकोष्ठ के प्रभारी अवधेश कुमार को हाथरस कोतवाली सदर का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं, विशेष जांच प्रकोष्ठ के प्रभारी वीरेंद्र प्रताप गिरी को हसायन कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
हाथरस जंक्शन के प्रभारी निरीक्षक ललित कुमार शर्मा को सासनी कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है। एसपी ने तीनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। पिछले दिनों डीआईजी ने जिले के 18 पुलिस इंस्पेक्टरों का दूसरे जिलों में तबादला किया था। इनमें जिले के कई कोतवाली प्रभारी भी शामिल थे।
तबादलों के बाद जिले के कई थानों में प्रभारी निरीक्षकों के पद खाली हो गए थे। गैर जनपदों से भी कुछ पुलिस इंस्पेक्टर हाथरस में ट्रांसफर होकर आए हैं। इसके बाद थानों में नई तैनाती की प्रक्रिया चल रही है। तीन थानों में नए प्रभारी निरीक्षकों की नियुक्ति इसी प्रक्रिया का हिस्सा है।