विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीवाली पर हादसा: हाथरस हाईवे पर ट्रक ने ईको कार को मारी टक्कर, आगरा के एक ही परिवार के 6 लोग घायल

By Sachin KumarEdited By: Abhishek Saxena
Published: Sat, 07 Nov 2026 11:58 AM (IST)

Hathras Accident: हाथरस में आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसे में ट्रक ने इको कार को टक्कर मार ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर ट्रक ने इको कार को टक्कर मारी।

  2. एक ही परिवार के छह सदस्य गंभीर रूप से घायल हुए।

  3. चार घायलों को बेहतर इलाज के लिए आगरा रेफर किया गया।

जागरण संवाददाता, हाथरस। आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर शुक्रवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में इको कार सवार एक ही परिवार के छह लोग घायल हो गए। इनमें दो महिलाओं और दो पुरुषों की हालत गंभीर है। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद चारों को आगरा रेफर कर दिया है। हादसा चंदपा थाना क्षेत्र में नगला भुस गांव के पास हुआ।इको कार में सात महिला-पुरुष और तीन बच्चे सवार थे। सभी लोग बुलंदशहर जिले में एक रिश्तेदार के घर गमी में शामिल होकर आगरा लौट रहे थे।

बताया गया कि हाईवे पर ट्रक ने ओवरटेक करते समय इको कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि इको कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही चंदपा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया।

हादसे के बाद पुलिस ने ट्रक कब्जे में लिया

कार में सवार अन्य लोगों को मामूली चोटें आईं। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश कर रही है। घायलों में शादाब निवासी शाहगंज, होमा अंसार निवासी बोदला, सादिक निवासी शाहगंज, बुशरा पत्नी शकील निवासी शाहगंज सहित छह लोग शामिल हैं। ये सभी आगरा के शाहगंज व शहीद नगर के रहने वाले हैं।

यह भी पढ़ें- बुलंदशहर को एक और सौगात, शिकारपुर-खुर्जा रोड पर 30 करोड़ की लागत से बनेगा डबललेन पुल

यह भी पढ़ें- यूपी के सिकंदराबाद में दिल दहला देने वाली घटना: 8 वर्षीय लड़की की दुष्कर्म के बाद हत्या, खाली प्लाट में मिला शव

सभी एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। जिला अस्पताल में घायलों का उपचार किया गया। गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए आगरा रेफर किया गया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।