विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बुलंदशहर को एक और सौगात, शिकारपुर-खुर्जा रोड पर 30 करोड़ की लागत से बनेगा डबललेन पुल

Published: Sat, 07 Nov 2026 09:32 AM (IST)

बुलंदशहर में सेतु निगम शिकारपुर-खुर्जा रोड पर ऊपरी गंगा नहर और समानांतर गंगा नहर पर 30 करोड़ रुपये की लागत ...और पढ़ें

फाइल फोटो।

फाइल फोटो।

HighLights

  1. शिकारपुर-खुर्जा रोड पर बनेगा 30 करोड़ का डबललेन पुल।

  2. ऊपरी गंगा नहर और समानांतर गंगा नहर पर होगा निर्माण।

  3. पुराने सिंगललेन पुल के बराबर बनेगा नया डबललेन पुल।

जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। लोक निर्माण विभाग के साथ ही सेतु निगम भी जरूरत के हिसाब पुल निर्माण करा रहा है। टब् सेतु निगम ऊपरी गंगा नहर और समानांतर गंगा नहर पर शिकारपुर-खुर्जा रोड पर 30 करोड़ रुपये से डबललेन पुल का निर्माण कराएगा। शासन से धनराशि जारी होते ही डबललेन पुल का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। डबललेन पुल निर्माण से शिकारपुर-खुर्जा रोड पर यातायात को भी नई रफ्तार मिलेगी।
लोक निर्माण विभाग ने पिछले दिनों शिकारपुर- खुर्जा रोड का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कराया था। अब यह रोड सिंगल से डबललेन हो गया है। सेंडा फरीदपुर में अपर गंगा और समानांतर गंगा नहर पर वर्तमन में बना पुल सिंगललेन है। रफ्तार पकड़ते वाहनों को पुल पर ब्रेक लगाने पड़ते हैं।

सेतु निगम ने डबललेन पुल निर्माण को भेजा था एस्टीमेट

सेतु निगम ने डबललेन रोड के कारण सिंगललेन पुल के बराबर में डबललेन पुल निर्माण का एस्टीमेट तैयार किया था। एस्टीमेट के हिसाब से डबललेन पुल निर्माण पर 30 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च होगी। ऊपरी गंगा नहर और समानांतर गंगा नहर पर लगभग 60 मीटर लंबा और 10 मीटर चौड़ा पुल होगा। एस्टीमेट को वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है। जल्द ही शासनादेश जारी होने की उम्मीद है।

धनराशि स्वीकृत होते ही शुरू हो जाएगा पुल का निर्माण

शासन से धनराशि जारी होते ही सेतु निगम शिकारपुर-खुर्जा रोड पर सेंडा फरीदपुर गांव में डबललेन का पुल निर्माण कार्य शुरू करा देगा। ऊपरी गंगा नहर और समानांतर गंगा नहर पर डबललेन पुल पुराने सिंगललेन पुल के बराबार में किया जाएगा। डबललेन पुल का निर्माण होने के बाद ऊपरी गंगा नहर और समानांतर गंगा नहर पर वाहन चालकों को रफ्तार पर ब्रेक लगाने से आजादी मिल जाएगी। यातायात को रफ्तार मिलनी भी शुरू हो जाएगी।

यह भी पढ़ें- बुलंदशहर-स्याना-गढ़मुक्तेश्वर स्टेट हाईवे का होगा चौड़ीकरण, दीपावली के बाद शुरू होगा काम

यह भी पढ़ें- अमरोहा-बुलंदशहर को जोड़ेगा पैंटून पुल, 30 किमी अतिरिक्त सफर से मिलेगी राहत... कार्तिक मेले तक हो जाएगा चालू

शिकारपुर-खुर्जा रोड को पिछले दिनों डबललेन किया गया था। सेंडा फरीदपुर में ऊपरी गंगा नहर और समानांतर गंगा नहर पर सिंगललेन पुल है। सेतु निगम शासन से धनराशि जारी होने के बाद डबललेन पुल का निर्माण शुरू कराएगा।

-

राहुल शर्मा, नोडल लोक निर्माण विभाग


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।