बुलंदशहर-स्याना-गढ़मुक्तेश्वर स्टेट हाईवे का होगा चौड़ीकरण, दीपावली के बाद शुरू होगा काम
शासन ने बुलंदशहर-स्याना-गढ़मुक्तेश्वर स्टेट हाईवे के 13 किलोमीटर के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए 57 करोड़ रुपये मंजूर कर दिए हैं।

स्याना गढ स्टेट हाईवे
HighLights
बुलंदशहर-स्याना-गढ़मुक्तेश्वर हाईवे चौड़ीकरण को मिली स्वीकृति।
13 किलोमीटर हिस्से के लिए 57 करोड़ रुपये जारी।
दीपावली के बाद शुरू होगा कार्य, यातायात को मिलेगी गति।
जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। शासन ने बुलंदशहर-स्याना-गढ़मुक्तेश्वर स्टेट हाईवे के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के एस्टीमेट को स्वीकृति प्रदान कर धनराशि जारी कर दी है। प्रांतीय खंड अब जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य शुरू कराएगा। स्टेट हाइवे के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण से यातायात को रफ्तार मिलेगी।
जिले में बुलंदशहर-स्याना-गढ़मुक्तेश्वर स्टेट हाइवे-65 की लंबाई 37 किलोमीटर है। प्रांतीय खंड ने पिछले दिनों स्टेट हाइवे के शेष 13 किलोमीटर के टुकड़े के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए 57 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार कर शासन को भेजा था।
शासन ने 13 किलोमीटर के टुकड़े के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के 57 करोड़ रुपये के एस्टीमेट को स्वीकृति प्रदान कर धनराशि जारी कर दी है। चिंगरावठी से हापुड़ जनपद के बार्डर सदरपुर तक के इस टुकड़े को सात मीटर से 10 मीटर चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य किया जाएगा है।
प्रांतीय खंड टेंडर प्रक्रिया पूरी कर दीपावली के बाद चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य शुरू करा देगा। हाइवे पर वाहनों का दबाव अधिक होने के कारण कस्बों में जाम की स्थिति रहती है। चौड़ीकरण के बाद हाइवे पर यातायात को नई रफ्तार मिलेगी। प्रांतीय खंड विभाग स्याना अड्डा से इमलिया तक पांच किलोमीटर के टुकड़े को पहले ही 10 मीटर चौड़ीकरण एव सुदृढ़ीकरण का कार्य पूरा हो चुका है।
यह भी पढ़ें- सर्दियां आते ही जहरीली हुई बुलंदशहर की हवा, देश के टॉप 10 सबसे प्रदूषित शहरों की लिस्ट में हुआ शामिल
इमलिया से औरंगाबाद तक 19 किलोमीटर के टुकड़े के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य गतिमान है। । जबकि स्टेट हाइवे का सदरपुर से गढ़मुक्तेश्वर तक के शेष 20 किलोटर मीटर हापुड़ जनपद में है। जिले में हाइवे के शेष 13 किलोमीटर के हिस्से का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के बाद में हाईवे 10 मीटर चौड़ा हो जाएगा।
जिले में बुलंदशहर-स्याना-गढ़मुक्तेश्वर स्टेट हाइवे के 13 किलोमीटर के टुकड़े के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण को टेंडर प्रक्रिया पूरी कर कार्य शुरू करा दिया जाएगा। इसके साथ ही जनपद में हाईवे 10 मीटर चौड़ा हो जाएगा। शेष 20 किलोमीटर का गढ़मुक्तेश्वर तक हापुड़ जनपद में है। यातायात को अब गति मिलेगी।- राहुल शर्मा, एक्सईएन प्रांतीय खंड
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।