यूपी के सिकंदराबाद में दिल दहला देने वाली घटना: 8 वर्षीय लड़की की दुष्कर्म के बाद हत्या, खाली प्लाट में मिला शव
एसपी सिटी अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि स्वजन की तहरीर पर आरोपित रवि कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
जल्द होगी आरोपित की गिरफ्तारी
जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। सिकंदराबाद कोतवाली की औद्योगिक पुलिस चौकी क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कक्षा दो की छात्रा के पिता के साथी मजदूर ने पहले उसे अगवा किया और फिर जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म और बाद में पहचान हो जाने के डर से छात्रा की पीट-पीट कर हत्या कर दी।
छात्रा शुक्रवार शाम छह बजे से लापता थी। आठ वर्षीय छात्रा का शव देर रात मंडी के पास स्थित एक खाली प्लाट में पड़ा मिला। छात्रा का शव लहूलुहान हालत में मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेजा। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।
एक कॉलोनी में किराए के घर में रहता है परिवार
बदायूं के एक गांव निवासी व्यक्ति सिकंदराबाद की औद्योगिक चौकी क्षेत्र स्थित कंपनी में नौकरी करता है और पत्नी व दो बच्चों के साथ एक कॉलोनी स्थित किराए के मकान में रहता है। वह पिछले लगभग नौ वर्ष के यहां रहकर किराए के मकान में रहता है। इसी मकान में कन्नौज निवासी साथी मजदूर भी पत्नी के साथ किराए पर रहता है।
स्वजन ने दी जानकारी
स्वजन के अनुसार शुक्रवार की शाम लगभग छह बजे साथी मजदूर बच्ची को अगवा कर जंगल में ले गया और दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपित ने पहचान होने के डर से छात्रा की पीट-पीट कर उसकी हत्या दी और शव मंड़ी के पास स्थित प्लाट में फेंक दिया गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल स्थित मर्चरी भेजा। पुलिस ने देररात पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दियाा
कक्षा दो की छात्रा थी लड़की
बच्ची कक्षा दो की छात्रा थी। आरोपित विवाहित है और उसके पास कोई बच्चा नहीं है। घटना के बाद लोगों में आक्रोश फैला है। स्वजन और स्थानीय लोगों ने आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
एसपी सिटी ने दी जानकारी
पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि सिकंदराबाद पुलिस ने बच्ची के की तहरीर पर आरोपित रवि कुमार पुत्र राजू कश्यप निवासी गांव तरयन थाना छिपरामऊ जिला कन्नौज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपित की तलाश में पुलिस चार टीमों को लगाया गया है, जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर मामले का राजफाश कर दिया जाएगा। देररात की बच्ची का शव पोस्टमार्टम के बाद उसके स्वजन के सुपुर्द कर दिया गया है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।