विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

योगी सरकार ने राज्य कर्मचारियों को दिया दीपावली बोनस, आज मिलेंगे 7000 रु, सहारनपुर के 12 हजार से अधिक कर्मचारी

Published: Sat, 07 Nov 2026 09:52 AM (IST)

सहारनपुर में 12 हजार से अधिक सरकारी कर्मचारियों को दीपावली पर 7 हजार रुपये तक का बोनस मिलेगा। प्रदेश सरकार ...और पढ़ें

योगी आदित्यनाथ।

योगी आदित्यनाथ।

HighLights

  1. सहारनपुर में 12 हजार से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा बोनस

  2. प्रत्येक कर्मचारी को अधिकतम सात हजार रुपये का लाभ

  3. कोषागार में बिल जमा होने पर तुरंत होगा भुगतान

जागरण संवाददाता, सहारनुपर। कोषागार से वेतन पाने राजकीय विभागों के 12 हजार से अधिक कर्मचारियों की दीपावली बोनस से रोशन होगी। जिले में 80 से अधिक विभागों में 20 हजार से अधिक अधिकारी-कर्मचारी कार्यरत है। बोनस की अधिकतम राशि एक कर्मचारी के लिए सात हजार रुपये होगी। विभागाध्यक्षों द्वारा कोषागार में बाेनस बिल प्रस्तुत करने के बाद ही कर्मचारियों को बोनस का भुगतान होगा।
प्रदेश सरकार द्वारा राज्य कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, स्थानीय निकायों तथा जिला पंचायत के कर्मचारियों, राजकीय विभागों के कार्य प्रभारित कर्मचारियों और दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को वर्ष 2025-26 के लिए 30 दिन के तदर्थ बोनस का भुगतान का निर्णय लिया है।

22 हजार से अधिक हैं अधिकारी-कर्मचारी

जिले के 80 से अधिक विभागों में कार्यरत अधिकारियों-कर्मचारियों की संख्या 20 हजार से अधिक है। शासनादेश के नियम और शर्तों के अनुसार जिले में 12 हजार से अधिक कर्मचारियों को बोनस का लाभ मिल सकेगा। बोनस की अधिकतम राशि सात हजार रुपये प्रति कर्मचारी रहेगी। बोनस के लिए कार्यालय विभागाध्यक्षों द्वारा कोषागार में बोनस बिल प्रस्तुत करने के बाद ही कर्मचारियों को भुगतान होगा।

22 हजार से अधिक हैं अधिकारी-कर्मचारी

कोषागार के अनुसार जिन विभागों से बोनस बिल शनिवार को समय से कोषागार को मिल जाएंगे, उनके बोनस का भुगतान शनिवार को ही कर्मचारियों के बैंक खाते में करा दिया जाएगा। इसके बाद बोनस बिल मिलने पर भुगतान बाद में ही कराया जा सकेगा। अमूमन कार्यालयों से बोनस बिल शनिवार को ही कोषागार से मिलने की संभावना जताई गई है।

मुख्य कोषाधिकारी सूरज कुमार ने बताया कि शासनादेश के अनुपालन की परिधि में आने वाले कर्मचारियों को निर्धारित दर से बोनस का भुगतान किया जाएगा। संबंधित कार्यालय के आहरण वितरण अधिकारी की यह जिम्मेदारी होगी कि वह उन्हीं कर्मचारियों की सूची बोनस के लिए कोषागार को भेंजे जो शासनादेश के अनुसार पात्रता पूरी करते हो।

यह भी पढ़ें- फरार चल रहे पूर्व सदर विधायक के पुत्र समेत दो पर 50-50 का इनाम, DIG मेरठ ने बढ़ाई राशि

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।