विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फरार चल रहे पूर्व सदर विधायक के पुत्र समेत दो पर 50-50 का इनाम, DIG मेरठ ने बढ़ाई राशि

Published: Sat, 07 Nov 2026 09:40 AM (IST)

पूर्व ब्लाक प्रमुख हाजी यूनुस पर जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे पूर्व विधायक के बेटे जैद और ...और पढ़ें

कलानिधि नैथानी

कलानिधि नैथानी

HighLights

  1. पूर्व ब्लाक प्रमुख हाजी यूनुस पर हुआ था जानलेवा हमला।

  2. पूर्व विधायक के बेटे जैद और रिश्तेदार हारिश फरार।

  3. दोनों फरार आरोपितों पर 50-50 हजार का इनाम घोषित।

जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। पूर्व सदर विधायक मरहूम हाजी अलीम के भाई एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख हाजी यूनुस पर जानलेवा हमले के मामले में पूर्व विधायक के बेटा जैद एवं रिश्तेदार हारिश फरार चल रहे थे। डीआईजी मेरठ कलानिधि नैथानी ने दोनों फरार आरोपितों पर अब 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
पांच दिसंबर 2021 को कोतवाली देहात के गांव भाईपुरा से एक शादी समारोह से लौटने समय रालोद नेता एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख हाजी यूनुस की गाड़ियों पर बदमाशों ने गोलियां बरसाईं। घटना में गोली लगने से गाड़ी सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। जबकि अन्य पांच लोग घायल हो गए।

पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर किया था जानलेवा हमला

हाजी यूनुस ने अपने बड़े भाई एवं पूर्व विधायक मरहूम हाजी अलीम के चार पुत्र सहित छह आरोपितों को नामजद और अन्य बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पूर्व विधायक मरहूम हाजी अलीम के पुत्र अनस एवं उसके तीन भाईयों दानिश, जैद और असद, रिश्तेदार युवक हारिश आदि पर इनाम घोषित किया गया था।

दोनों आरोपितों पर इनाम की धनराशि दो गुनी बढ़ाई

मामले में कोतवाली नगर के मिर्ची टोला निवासी जैद और अगौता निवासी हारिस फरार हैं। इन पर पुलिस ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। इनाम की धनराशि बढ़ाकर अब दोगुनी की गई है। डीआईजी मेरठ कलानिधि नैथानी ने दोनों फरार आरोपितों पर अब 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

यह भी पढ़ें- बुलंदशहर को एक और सौगात, शिकारपुर-खुर्जा रोड पर 30 करोड़ की लागत से बनेगा डबललेन पुल

यह भी पढ़ें- अमरोहा-बुलंदशहर को जोड़ेगा पैंटून पुल, 30 किमी अतिरिक्त सफर से मिलेगी राहत... कार्तिक मेले तक हो जाएगा चालू

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।