विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शासन ने बदले 11 पीसीएस अधिकारी: हाथरस एसडीएम राजबहादुर सिंह का बुलंदशहर तबादला

Published: Sat, 31 Oct 2026 01:50 PM (IST)

हाथरस सदर के एसडीएम राजबहादुर सिंह का बुलंदशहर अपर जिलाधिकारी न्यायिक के पद पर स्थानांतरण हो गया है। शासन स्तर ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. हाथरस एसडीएम राजबहादुर सिंह का स्थानांतरण हुआ

  2. बुलंदशहर में अपर जिलाधिकारी न्यायिक बनाए गए

  3. शासन ने कुल 11 अधिकारियों का तबादला किया

जागरण संवाददाता, हाथरस। शासन स्तर से 11 अधिकारियों के स्थानांतरण किए गए हैं। इनमें हाथरस सदर के एसडीएम राजबहादुर सिंह का नाम भी शामिल है। उनको बुलंदशहर का अपर जिलाधिकारी न्यायिक बनाकर भेजा गया है। राजबहादुर का प्रमोशन कई महीने पहले हो गया था। मगर उनको नई जगह तैनाती का इंतजार था। अब ये इंतजार भी खत्म हो गया। इसके अलावा 10 दूसरे जनपदों के अधिकारी हैं।

सादाबाद तहसील में 12 लेखपालों के कार्यक्षेत्र बदले

सादाबाद तहसील क्षेत्र में राजस्व विभाग की प्रशासनिक व्यवस्था के तहत बड़े स्तर पर लेखपालों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। आदेश के मुताबिक लेखपाल शिवम पांडे को मानिकपुर से सलेमपुर तथा यासीन खान को सलेमपुर से मानिकपुर स्थानांतरित किया गया है। इसी प्रकार मोहसिन खान को उधैना से ताजपुर और डालचंद्र को नगला दली से मिढ़ावली की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बृजेश कौशिक को शेरपुर से मढ़नई स्थानांतरित किया

लेखपाल बृजेश कुमार को मढ़नई से बिसावर तथा बृजेश कौशिक को शेरपुर से मढ़नई स्थानांतरित किया गया है। चारु अग्रवाल को गुतहरा से उधैना और कुमारी सानिया को नगला कली से सीस्ता भेजा गया है। वहीं लेखपाल सचिन गुप्ता का कार्यक्षेत्र सादाबाद से बदलकर समदपुर कर दिया गया है। दिलीप अग्रवाल को ताजपुर से जैतई, देवव्रत गौतम को मिढ़ावली से नगला कली तथा जितेंद्र सिंह को सरौंठ से कंजौली स्थानांतरित किया गया है।

यह भी पढ़ें- साढ़े 9.30 घंटे में वाराणसी से दिल्ली: 180 kmph स्पीड और 16 कोच, क्या है वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस का किराया?

यह भी पढ़ें- चक्रवाती तूफान 'अर्णब' का असर: लखनऊ सहित 20 जिलों में आज बारिश की चेतावनी, उरई सबसे ठंडा शहर

राजस्व संबंधी कार्यों पर पड़ेगा बदलाव का असर

तहसील प्रशासन द्वारा किए गए इस फेरबदल के बाद संबंधित राजस्व क्षेत्रों में नए लेखपाल जिम्मेदारी संभालेंगे। लेखपालों के कार्यक्षेत्र में बदलाव का सीधा संबंध भूमि संबंधी अभिलेखों, पैमाइश, वरासत, आय, जाति एवं निवास प्रमाणपत्रों की जांच सहित अन्य राजस्व कार्यों से है। ऐसे में संबंधित गांवों के ग्रामीणों को अब अपने राजस्व संबंधी कार्यों के लिए नए तैनात लेखपालों से संपर्क करना होगा।

तहसीलदार हेमंत चौधरी द्वारा जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं। इस फेरबदल में सादाबाद, मानिकपुर, सलेमपुर, उधैना, ताजपुर, मिढ़ावली, मढ़नई, बिसावर, समदपुर और कंजौली सहित विभिन्न राजस्व क्षेत्र प्रभावित हुए हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।