Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दूसरी मंजिल पर कूलर के लिए लगाए थे पत्‍‍थर, बच्‍चे के ऊपर गिरे; आठ वर्षीय मासूम की मौत

    Updated: Sun, 25 May 2025 08:28 PM (IST)

    यूपी के सादाबाद में एक दर्दनाक हादसे में कूलर के लिए रखे पत्थर के गिरने से आठ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बच्चे ने हाल ही में बीमारी से जंग जीती थी। दू ...और पढ़ें

    Hero Image
    पत्थर गिरने से आठ वर्षीय बच्चे की मृत्यु। प्रतीकात्‍मक

    संसू, जागरण. सादाबाद। सादाबाद के हाथरस रोड स्थित एक आठ वर्षीय बच्चे की मृत्यु हो गई। संजीव गुप्ता का बेटा केसरी अपने घर की दूसरी मंजिल पर रखे कूलर के लिए लगाए गए पत्थर के नीचे से गुजर रहा था, तभी पत्थर अचानक से गिर गया और उसकी गर्दन पर जा लगा। इस हादसे में बच्चे की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    केसरी ने चार महीने पहले ही अपनी बीमारी की जंग को जीता था, लेकिन उसके माता-पिता को नहीं पता था कि गर्मी में कूलर के लिए लगाया गया पत्थर उसके लिए जानलेवा साबित होगा। बच्चे की मृत्यु की खबर सुनकर पूरे परिवार में मातम छा गया। पिता संजीव गुप्ता को जब यह खबर मिली, तो वह स्तब्ध रह गए।

    उन्होंने अपने बेटे के इलाज के लिए सब कुछ दांव पर लगा दिया था, लेकिन इस हादसे ने उनके परिवार की खुशियां छीन लीं। इस हादसे ने एक बार फिर से सुरक्षा के उपायों पर सवाल उठाए हैं।

    घरों में इस तरह के हादसे रोकने के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं, यह एक बड़ा सवाल है। फिलहाल, परिवार के सदस्य शोक में डूबे हुए हैं और इस दर्दनाक हादसे का सदमा झेलने की कोशिश कर रहे हैं।

    बराई शाहपुर में दंपति के साथ मारपीट

    संस, जागरण. हाथरस: कोतवाली क्षेत्र के गांव बराईशाहपुर में दंपति के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। पीड़िता प्रीति पत्नी विनय ने कोतवाली में अभियोग पंजीकृत कराया है। बताया कि पड़ोस के रहने वाले सोनू, विष्णु, शिवा, ब्रजेश, ज्ञान देवी और सरोज ने उनके साथ मारपीट की।

    पीड़िता के अनुसार, वह रविवार की सुबह घर में झाड़ू लगा रही थी, जब आरोपित गाली-गलौज करते हुए आए। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो आरोपितों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह और उनके पति विनय घायल हो गए। आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।

    हृदयाघात से महिला की मृत्यु

    संसू, जागरण. सादाबाद: गांव सलेमपुर निवासी कमला देवी की आगरा में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। महिला के स्वजन ने बताया कि तीन दिन पहले उसके सीने में दर्द उठा था ।

    उपचार के लिए पहले आगरा एक निजी अस्पताल में ले गए। रविवार को सुबह उन्हें एसएन अस्पताल में दिखाया। भर्ती करने के बाद उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। चिकित्सक ने उनकी मृत्यु का कारण हृदयाघात बताया है।