विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हाथरस: ट्रैक्टर चालक ने जल्दबाजी में तोड़ा रेलवे फाटक, दो ट्रेनें 10 मिनट लेट; जाम से कराहे लोग

By Naveen KulshresthaEdited By: Abhishek Saxena
Published: Wed, 04 Nov 2026 10:45 AM (IST)

हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन के पास एक ट्रैक्टर चालक ने जल्दबाजी में रेलवे फाटक तोड़ दिया। इससे दो ट्रेनें 10 ...और पढ़ें

ट्रैक्टर चालक के बैरियर तोड़ने से जुटी भीड़।

ट्रैक्टर चालक के बैरियर तोड़ने से जुटी भीड़।

HighLights

  1. ट्रैक्टर चालक ने जल्दबाजी में रेलवे फाटक तोड़ा।

  2. दो ट्रेनें 10 मिनट देरी से गुजरीं, सड़क जाम।

  3. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर को जब्त किया।

जागरण संवाददाता, हाथरस। हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन के निकट बागला मार्ग पर बुधवार को सुबह ट्रैक्टर चालक ने जल्दबाजी में रेलवे फाटक तोड़ दिया। घटना के कारण रेल और सड़क यातायात प्रभावित हो गया। जानकारी के अनुसार कासगंज से मथुरा जाने वाली ट्रेन के आने का समय होने पर गेटमैन रेलवे फाटक बंद कर रहा था।

इसी दौरान एक ट्रैक्टर चालक जल्द निकलने के चक्कर में बंद हो रहे फाटक से ट्रैक्टर निकालने लगा और टक्कर लगने से फाटक टूट गया।

hathras tra

रेलवे का टूटा फाटक।

दस मिनट देरी से निकली ट्रेन

रेलवे फाटक टूटने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ट्रैक्टर को पकड़कर कब्जे में ले लिया। फाटक टूटने के कारण दो ट्रेनें करीब 10 मिनट की देरी से गुजरीं। वहीं, रेलवे फाटक के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें- हाथरस के बाजारों में ऑटो-टेंपो के प्रवेश पर पाबंदी, 10 दिन लागू रहेगा डायवर्जन

यह भी पढ़ें- 13 राज्यों में साइबर ठगी, हाथरस के बैंक अकाउंट में मिले ₹10.39 लाख, खाताधारक पर केस दर्ज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।