13 राज्यों में साइबर ठगी, हाथरस के बैंक अकाउंट में मिले ₹10.39 लाख, खाताधारक पर केस दर्ज
वित्त मंत्रालय की रिपोर्ट के बाद हाथरस के एक बैंक खाते में 13 राज्यों में हुई साइबर ठगी के 10.39 ...और पढ़ें

HighLights
हाथरस के बैंक खाते में 10.39 लाख रुपये मिले।
यह राशि 13 राज्यों में हुई साइबर ठगी से जुड़ी।
खाताधारक जितेंद्र कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज।
जागरण संवाददाता, हाथरस। देश के 13 राज्यों में हुई साइबर ठगी की रकम हाथरस के एक बैंक खाते में मिली। वित्त मंत्रालय की फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट (एफआइयू) की रिपोर्ट की जांच में खाते में 10.39 लाख रुपये का संदिग्ध लेनदेन मिला है। साइबर सेल की तहरीर पर खाताधारक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। खाताधारक फरार है।
साइबर सेल को एफआइयू से प्राप्त शिकायत की जांच में जितेंद्र कुमार के केनरा बैंक खाते का पता चला। एनसीआरपी पोर्टल पर जांच करने पर इस खाते से देश के अलग-अलग राज्यों में दर्ज साइबर ठगी की 13 शिकायतें जुड़ी मिलीं। जांच में ठगी की रकम लेयर-2 और लेयर-3 के माध्यम से खाते में पहुंचाई गई।
तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, दिल्ली, छत्तीसगढ़ और कर्नाटक समेत 13 राज्यों की शिकायतों में कुल 10 लाख 39 हजार 737 रुपये इस खाते में ट्रांसफर हुए। इनमें हैदराबाद की एक शिकायत से 1.50 लाख, दिल्ली से 1.14 लाख और तेलंगाना के कुकटपल्ली से एक लाख रुपये आए।
यह भी पढ़ें- इटावा में CM योगी की आपत्तिजनक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, BJP नेताओं ने की थी शिकायत
कर्नाटक के अलग-अलग जिलों की छह शिकायतें भी खाते से जुड़ी मिलीं। साइबर सेल के निरीक्षक अमन कुमार वैश्य ने बताया कि खाताधारक की साइबर ठगी में संलिप्तता है। वह ठगी की रकम को ठिकाने लगाने में मदद कर आर्थिक लाभ कमा रहा था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर खाते में रकम भेजने और आगे ट्रांसफर करने वालों की पड़ताल शुरू कर दी है।