इटावा में CM योगी की आपत्तिजनक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, BJP नेताओं ने की थी शिकायत
साइबर क्राइम टीम ने इटावा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आपत्तिजनक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले एक ठेका सफाईकर्मी को गिरफ्तार किया है।
-1793732336218_m.webp)
HighLights
मुख्यमंत्री योगी की तस्वीर से छेड़छाड़ कर पोस्ट की।
साइबर क्राइम टीम ने ठेका सफाईकर्मी को गिरफ्तार किया।
भाजपा नेताओं की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की।
जागरण संवाददाता, इटावा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की तस्वीर से छेड़छाड़ कर इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट करने के आरोप में साइबर क्राइम टीम ने नगर पंचायत के ठेका सफाई कर्मी को गिरफ्तार किया है।
आरोप है कि पीयूष टंडन के नाम से संचालित फेसबुक आइडी पर एक तस्वीर स्टेटस पर लगाई गई थी। इसमें मुख्यमंत्री के तस्वीर के साथ छेड़छाड़ की गई थी। भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता सहित पार्टी पदाधिकारियों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी।
यह भी पढ़ें- स्पेशल TET में अभ्यर्थी की जगह परीक्षा देने पहुंचा टीचर गिरफ्तार, 70000 में तय हुआ था पास कराने का सौदा
एसएसपी ब्रजेश श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। नगर पंचायत की ईओ सुचेता अरोड़ा ने बताया कि संबंधित ठेकेदार को लिखित सूचना देकर पीयूष को तत्काल प्रभाव से काम से हटा दिया गया है।