विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

स्पेशल TET में अभ्यर्थी की जगह परीक्षा देने पहुंचा टीचर गिरफ्तार, 70000 में तय हुआ था पास कराने का सौदा

Published: Tue, 03 Nov 2026 11:45 PM (IST)

लखनऊ में विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा में एक साल्वर को दूसरे अभ्यर्थी की जगह परीक्षा देते हुए गिरफ्तार किया गया। ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. विशेष TET परीक्षा में सॉल्वर गिरफ्तार

  2. दूसरे अभ्यर्थी की जगह दे रहा था परीक्षा

  3. 70 हजार रुपये में तय हुआ था सौदा

जागरण संवाददाता, लखनऊ। चारबाग स्थित बप्पा श्रीनारायण वोकेशनल गर्ल्स कालेज में विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा में दूसरे अभ्यर्थी की जगह शामिल होने पहुंचे साल्वर को हुसैनगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपित एक निजी विद्यालय में शिक्षक है। बायोमेट्रिक मिलान के दौरान आधार कार्ड में गड़बड़ी मिलने पर केंद्र व्यवस्थापक को शक हुआ।

दस्तावेजों की जांच में आधार कार्ड फर्जी मिलने पर उसकी पोल खुल गई। गिरफ्तार आरोपित की पहचान फतेहपुर के शांतिनगर निवासी नेहाल अहमद के रूप में हुई। पूछताछ में उसने बताया कि वह फतेहपुर के हथगाम क्षेत्र निवासी अभ्यर्थी विश्वनाथ कुमार वर्मा के स्थान पर परीक्षा देने पहुंचा था।

बायोमेट्रिक सत्यापन के दौरान केंद्र व्यवस्थापक ने उसके दस्तावेजों की जांच की तो आधार कार्ड में गड़बड़ी मिली। पूछताछ में नेहाल ने बताया कि उसके परिचित अरुण कुमार ने हथगाम निवासी विश्वनाथ कुमार वर्मा से उसकी मुलाकात कराई थी।

यह भी पढ़ें- यूपी में तीन और सरकार होम्योपैथी कॉलेजों में शुरू होगी पीजी की पढ़ाई, ऐसे होगा नए विषयों का सिलेक्शन 

परीक्षा देने और पास कराने के लिए 70 हजार रुपये में सौदा तय हुआ था। इसमें से 35 हजार रुपये एडवांस मिला था। शेष 35 हजार रुपये परीक्षा पास होने के बाद देने की बात तय हुई थी। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।