विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हाथरस के बाजारों में ऑटो-टेंपो के प्रवेश पर पाबंदी, 10 दिन लागू रहेगा डायवर्जन

By Abhishek Tayal Edited By: Prateek Gupta
Published: Tue, 03 Nov 2026 01:01 PM (IST)

हाथरस के बाजारों में त्योहारों के दौरान भीड़ प्रबंधन के लिए 3 से 12 नवंबर तक ई-रिक्शा, टेंपो और भारी ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

जागरण संवाददाता, हाथरस। त्योहारों पर बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। शहर के प्रमुख बाजारों में 3 से 12 नवंबर तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक ई-रिक्शा, टेंपो और भारी-मध्यम वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। इसके लिए शहर के 12 प्रमुख स्थानों पर बैरियर लगाकर यातायात नियंत्रित किया जाएगा।

एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि सासनी गेट चौराहे से कमला बाजार, तालाब चौराहे पर पेट्रोल पंप के पास से पंजाबी मार्केट और महिला थाने के सामने से मोहनगंज (घंटाघर) की ओर वाहनों को प्रवेश नहीं मिलेगा।

इसके अलावा बांस मंडी चौराहा, घास मंडी तिराहा, बुर्ज वाला कुआं तिराहा, चूना वाला डंडा तिराहा और चामड़ गेट चौराहे पर भी प्रतिबंध लागू रहेगा। देवेन्द्र अग्रवाल मिष्ठान चौराहा, जामा मस्जिद चौराहा, नया गंज चौराहा और सादाबाद गेट चौराहे पर भी बैरियर लगाकर बाजार की ओर वाहनों का प्रवेश रोका जाएगा।

वाहन चालकों से सहयोग की अपील

पुलिस ने ई-रिक्शा और टेंपो संचालकों सहित अन्य वाहन चालकों से निर्धारित अवधि में प्रतिबंधित मार्गों पर वाहन नहीं ले जाने की अपील की है। आमजन से भी बाजारों में अनावश्यक रूप से वाहन लेकर आने से बचने और यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करने को कहा गया है। पुलिस का कहना है कि इस व्यवस्था का उद्देश्य त्योहारों के दौरान बाजारों में जाम की स्थिति रोकना और आवागमन सुचारु बनाए रखना है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।