Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    परम संत पं.गया प्रसाद का आविर्भाव महोत्सव शुरू

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 01 Nov 2019 07:23 AM (IST)

    ब्रज अंचल के प्रसिद्ध संत थे श्रीकृष्ण गोशाला में रामचरित मानस पाठ से शुरू हुआ आयोजन ...और पढ़ें

    Hero Image
    परम संत पं.गया प्रसाद का आविर्भाव महोत्सव शुरू

    संस, हाथरस : ब्रज के परम संत पं. गया प्रसाद के 127वें आविर्भाव महोत्सव का शुभारंभ गुरुवार को हुआ। तीन दिन तक यह आयोजन गऊशाला रोड स्थित श्रीकृष्ण गोशाला में चलेगा। पहले दिन श्रीरामचरित मानस के सुंदरकांड की संगीतमयी प्रस्तुति ऋषि कुमार दीक्षित के सानिध्य में कलाकारों ने की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शहर में प्रति वर्ष संत की जयंती मनाई जाती है। संत ने अपना शरीर गोवर्धन में छोड़ा था। उसके बाद यहां भी सभी संस्कार कराते हुए श्रीकृष्ण गोशाला में उनकी समाधि बनाई गई। यहां गिरिराज जी व गोवर्धन महाराज की भी स्थापना की गई है। इनके दर्शन-पूजन के लिए प्रतिदिन यहां श्रद्धालु आते हैं।

    श्रीकृष्ण गोशाला में संत के समाधि स्थल पर तीन दिवसीय आयोजन श्री संत सेवा समिति व श्रीकृष्ण गोशाला सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में हो रहा है। पहले दिन कार्यक्रम की शुरुआत समाधि स्थल पर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ की गई। फिर कलाकारों ने श्रीरामचरित मानस का संगीतमय कार्यक्रम पेश किया।

    इस दौरान पं.गया प्रसाद के जीवनवृत्त से अवगत कराया गया। पहले दिन के आयोजन में श्याम गंगावासी, पं.रामजीलाल, बीपी ओझा, श्यामवल्लभ, अमित मिश्र, विजय कुमार, धर्मवीर शास्त्री, उमेश कौशिक, सुनील कुमार, लाला पंडित आदि मौजूद थे। आज संकीर्तन यात्रा :

    मेंडू गेट स्थित गेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता कर पं. भोलेशंकर शर्मा ने बताया कि परम संत गयाप्रसाद के 127वें अविर्भाव महोत्सव के तीन दिवसीय आयोजन में शुक्रवार को नगर भ्रमण प्रभात फेरी संकीर्तन यात्रा नगर के विभिन्न बाजारों से होकर निकाली जाएगी। गोमाताओं का पूजन करने के बाद यह प्रभातफेरी मेंडू गेट स्थित गेस्टहाउस पर आकर समाप्त होगी। दो नवंबर को श्री गिरिराज जी महाराज का दुग्धाभिषेक आदि कार्यक्रम होंगे।