Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुरसान में निकली शिव बाबा की शोभायात्रा

    By JagranEdited By:
    Updated: Wed, 10 Mar 2021 01:52 AM (IST)

    मुरसान में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की मुरसान शाखा के बैनर तले महाशिवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में शिव बाबा की शोभायात्रा क ...और पढ़ें

    Hero Image
    मुरसान में निकली शिव बाबा की शोभायात्रा

    संसू, हाथरस : मुरसान में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की मुरसान शाखा के बैनर तले महाशिवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में शिव बाबा की शोभायात्रा कस्बे में निकाली गई। शुभारंभ पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष गिर्राज किशोर शर्मा, कोतवाल शिव कुमार शर्मा, बीके भावना, दारोगा निशा रानी ने किया। बीके भावना ने कहा कि शिव की बरात में कैसे विभिन्न मत-मतांतर, विपरीत स्वभाव संस्कार वाले होते हुए भी सब बड़ी एकता के साथ चलते हैं, तो आज यही ²ढ़ संकल्प लें कि हम आपसी वैर-विरोध, नफरत, घृणा को छोड़कर सभी के साथ सद्भावना और प्रेमपूर्ण व्यवहार करेंगे। मुरसान कोतवाल शिवकुमार शर्मा ने कहा कि वर्तमान चुनौतियों का सामना करने के लिए जीवन में शक्ति की आवश्यकता है। वह शक्ति हमें शिव से ही प्राप्त हो सकती है। मुरसान प्रभारी बीके बबिता ने कहा कि संसार को विकृति से बचाना है तो दैवी संस्कृति को अपनाना होगा। इस दौरान नन्हे मुन्ने बच्चों ने मनमोहक नृत्य किया। ब्रह्माकुमारी राधा ने गीत सत्यम् शिवम् सुंदरम् गाकर दर्शकों को शिव के प्रेम में सराबोर कर दिया। डा. पंकज अग्रवाल, बीके मिथलेश ,रामगोपाल बघेल, रामबाबू गुप्ता उपस्थित रहे। सभी ने शिवध्वज फहराकर अपनी बुराइयों को शिव पर अर्पण करने का संकल्प लिया। नंद घर आनंद भयो जय कन्हैयालाल की

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    संसू, सिकंदराराऊ : तहसील क्षेत्र के गांव लश्कर गंज में चल रही श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ कथा के तीसरे दिन भागवताचार्य पंडित सुभाष दीक्षित ने वाराह अवतार, राजा बलि, प्रभु श्री राम व श्री कृष्ण जन्मोत्सव की कथा का वर्णन किया। पंडित सुभाष चंद्र दीक्षित ने कहा कि दुष्टों का दलन करने के उद्देश्य से भगवान विष्णु ने पृथ्वी पर बाल रूप में जन्म लिया था। मथुरा में जब कंस का अत्याचार चरम पर था। कंस के अत्याचारों से लोगों में त्राहि-त्राहि मचने लगी तब अत्याचारी कंस के अंत के लिए भगवान विष्णु ने विधान रचा, माता देवकी के गर्भ से कारागार में ही जन्म लिया। भगवान के जन्म लेते ही अत्याचारी कंस के अंत की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। जब-जब इस धरती पर पाप बढ़ता है तो किसी न किसी रूप में भगवान का अवतार लेते हैं। कथा पंडाल में जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की के जयघोष से वातावरण श्रीकृष्णमय बन गया। कथा में अखिल भारतीय सवर्ण स्वाभिमान मंच के प्रांतीय संयोजक व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बबलू सिसोदिया, समाजसेवी पूर्व सभासद पंडित चेतन शर्मा, पथवारी माता मंदिर के महंत धर्मेंद्र शर्मा, युवा समाजसेवी कांग्रेस नेता निखिलवर्ती पाठक ने व्यासपीठ की पूजा की। मंगलाचरण के साथ आरती उतारी। भागवताचार्य स्वागत किया।