Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ब्रज भूमि फिल्म के निर्माता शिव कुमार नहीं रहे

    By JagranEdited By:
    Updated: Mon, 03 Sep 2018 12:20 AM (IST)

    ब्रजवुड के जन्मदाता व ब्रजभूमि, लल्लूराम जैसी चर्चित फिल्में देने वाले शिव कुमार नहीं रहे।

    ब्रज भूमि फिल्म के निर्माता शिव कुमार नहीं रहे

    हाथरस : ब्रजवुड के जन्मदाता व ब्रजभूमि, लल्लूराम जैसी चर्चित फिल्में देने वाले हाथरस के सासनी क्षेत्र के गांव देदामई की माटी में जन्मे प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक शिवकुमार नहीं रहे। वे 76 साल के थे। अचानक तबीयत खराब होने के चलते शनिवार को शहर के जीवन अस्पताल में भर्ती हुए थे। उनकी किडनी में संक्रमण था। सांस लेने में भी दिक्कत हो रही थी। डायबिटीज नियंत्रण न होने से हालत बिगड़ती गई। सुबह शव उनके घर गांव देदामई के लिए भेजा गया। गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गांव देदामई में 12 जनवरी 1942 को जन्मे शिव कुमार 60 से 90 के दशक तक फिल्मों में सक्रिय रहे। पढ़ाई-लिखाई अलीगढ़ में हुई। मायानगरी से नाता टूटने के बाद फरीदाबाद में बस गए। पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे तो अपने पैतृक गांव आ गए।

    अभिनय से शुरुआत

    फिल्म जगत में उनका प्रवेश मनोज कुमार अभिनीत 'पूनम की रात' (1965) से हुआ। इसमें वह सहायक अभिनेता रहे। इसके बाद कांच की चूड़ियां, महुआ, महफिल, हवस, मजबूर, हिमालय से ऊंचा, महा बदमाश, दोस्त और दुश्मन, लल्लू राम, बाल ब्रह्मचारी, कृष्णा तेरे देश में, रॉकी, ब्रजभूमि आदि फिल्मों में बतौर अभिनेता, सह अभिनेता व निर्देशक कार्य किया। ज्यादातर फिल्में हिट रहीं।

    ब्रजवुड के जनक

    शिवकुमार ही थे, जिन्होंने 1982 में ब्रजभाषा की पहली फिल्म 'ब्रजभूमि' बनाई। खुद निर्देशन भी किया। फिल्म सुपर-डुपर हिट रही। हम तुम और वो, अ¨हसा, माटी बलिदान की, मिंट्टी और सोना, जय शाकुंभरी मां जैसी फिल्मों का भी निर्देशन किया। उनके निर्देशन में बनी अंतिम फिल्म फिर से 2015 में आई।

    छोटा पर्दे पर भी

    शिव कुमार ने अपने समय के चर्चित सीरियल मशाल, तारा व पीढि़यां में अभिनय किया। उनका अभिनय लोगों ने खूब पंसद किया।