Sharadiya Navratri 2025: इंतजार खत्म... कब होगा कन्या पूजन, हाथरस के ज्योतिषाचार्य ने बताई सही डेट
शारदीय नवरात्र 22 सितंबर से शुरू हो रहा है और 2 अक्टूबर तक चलेगा। पितृपक्ष के बाद शुभ कार्य शुरू होंगे और लोग तैयारियों में जुट गए हैं। इस बार नवरात्र दस दिनों का होगा जिसमें विभिन्न तिथियों पर विशेष पूजन और अनुष्ठान किए जाएंगे। वाहनों और बैंड बाजों की बुकिंग भी शुरू हो गई है क्योंकि नवरात्र में शुभ कार्य फलदायी माने जाते हैं।

जागरण संवाददाता, हाथरस। शारदीय नवरात्र 22 सितंबर से शुरू हो रहे हैं। यह दो अक्टूबर तक दस दिन चलेंगे। नवरात्रों को लेकर अभी से तैयारियां शुरू हो गई हैं। हालांकि पितृपक्ष के चलते लोग अभी भी इसके लिए इंतजार कर रहे हैं।
जो तर्पण कर चुके हैं उन्होंने नवरात्र की तैयारियां शुरू कर दी हैं। शुभ कार्य भी नवरात्रों में शुरू हो जाएंगे। विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन सहित सभी कार्य पितृ पक्ष के चलते बंद पड़े हुए हैं। विवाह शादियों के लिए बुकिंग अभी से शुरू हो गई हैं।
22 सितंबर से दो अक्टूबर तक दस दिन रहेंगे नवरात्र
शारदीय नवरात्र इस बार दस दिनों के होंगे। 22 सितंबर से शुरू होकर इनका समापन दो अक्टूबर को विजयादशमी के साहोगा।
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि इस बार चतुर्थी तिथि दो दिन रहेगी। पूर्णिमा सात अक्टूबर को होगा।
- इस बार मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आएंगी।
- 22 सितंबर को सुबह पांच बजे से दोपहर तक शुभ याेग कलश स्थापना के लिए उचित समय है। इसी दिन शैलपुत्री का पूजन होगा।
- 27 सिंतबर पंचमी सुबह 08:45 बजे तक रहेगी, इसके बाद षष्ठ लग जाएगी।
- 29 सितंबर को महासप्तमी का व्रत रखा जाएगा।
- 30 सितंबर को महाअष्टमी का व्रत रखकर पूजा अर्चना की जाएगी।
- एक अक्टूबर को महानवमी तिथि दोपहर 02:38 तक है। इस दिन कन्या पूजन सहित विभिन्न अनुष्ठान किए जाएंगे।
- दो अक्टूबर विजयादशमी का पर्व मनाया जाएगा।
वाहनों की एडवांस बुकिंग
पितृ पक्ष में रुके हुए सभी शुभ कार्य नव दुर्गा में में शुरू हो जाएंगे। नवरात्राें को लेकर वाहनों के बाजार में रौनक बढ़ जाएगी। इसके लिए अभी से वाहनाें की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई। दो पहिया और चार पहिया वाहन डीलरों के यहां एडवांस बुकिंग कराई जा रही हैं। इसमें अलीगढ़ रोड, आगरा रोड सहित विभिन्न स्थानों पर बनी एजेंसियों पर ग्राहक पहुंचने लगे हैं। कुछ अभी जीएसटी की नई दरें लागू होने का इंतजार कर रहे हैं।
बैंड बाजाें की बुकिंग
विवाह शादियों के लिए भी एडवांस बुकिंग शुरू हो गई हैं। चामड़गेट पर बैंडबाजों के प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर ग्राहक पहले से ही निर्धारित तिथियों की बुकिंग करा रहा हैं। वहीं नवरात्र में इंगेजमेंट जैसी रस्मों को पूरा किया जाएगा। इसके होटलों में बुकिंग की जा रही हैं। मैरिज होम, बरातघर, रिसोर्ट सहित होटलों को बुक किया जा रहा है। शहर ही नहीं सिकंदराराऊ, सादाबाद, सासनी सहित भी जगह आयोजनों को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।
बोले धर्माचार्य
पितृ पक्ष में शुभ कार्यों पर ब्रेक लग जाता है। इसीलिए संभी को नवरात्र का इंतजार बना रहता है। इनमें देवी जागरण भक्ति कार्यक्रम के साथ शुभ कार्य फलदायी माने जाते हैं। - पं. सीपु जी महाराज, धर्माचार्य
नवरात्र 22 सितंबर से शुरू हो रहे हैं। देवी माता की कृपा पूरे दस दिन इस बार बरसेगी। इन दिनों में शुभ कार्य पूरी तरह से उचित हैं। मां का आशीर्वाद लेकर किया गया कार्य अवश्य पूरा होगा। - पं. पंकज शास्त्री, धर्माचार्य
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।