विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rajouri Attack: आतंकी हमले में शहीद हुआ हाथरस का जवान, दोस्तों ने कहा- पहले भी लगी थी हेलमेट पर गोली

Published: Tue, 23 Jul 2024 06:44 PM (IST)

जम्मू कश्मीर के राजौरी क्षेत्र में हुए आतंकवादी हमले में हाथरस जिले के गांव नगला मनी का जवान सुभाष चौधरी ...और पढ़ें

गांव नगला मनी में फौजी की मौत के बाद विलाप करतीं महिलाएं। जवान का फाइल फोटो। जागरण
गांव नगला मनी में फौजी की मौत के बाद विलाप करतीं महिलाएं। जवान का फाइल फोटो। जागरण

HighLights

  1. पेट्रोलिंग करते समय आतंकियों ने किया था हमला
  2. 7 जुलाई को छुट्टी के बाद ड्यूटी पर गया था जवान

संवाद सूत्र, सहपऊ/हाथरस। क्षेत्र के गांव नगला मनी निवासी एक सेना का जवान सोमवार/मंगलवार की रात में जम्मू कश्मीर के राजौरी क्षेत्र में हुए आतंकवादी हमले में शहीद हो गया। इसकी सूचना मिलते ही परिजनों एवं ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अब ग्रामीणों को शहीद के शव के आने का इंतजार है। शव बुधवार को गांव में पहुंचेगा।

2016 में सेना में भर्ती हुए थे सुभाष

गांव नगला मनी निवासी 28 वर्षीय सुभाष चौधरी पुत्र मथुरा प्रसाद उर्फ मथुरी सन 2016 में जिला मैनपुरी में हुई सेना की भर्ती रैली में सेना की जाट बटालियन में भर्ती हुए थे। 

प्रशिक्षण पूरा करने के बाद वह 7 जाट बटालियन में नियुक्ति हो गई। इसके बाद वे जेएण्डके आरआर बटालियन में चले गए। वे इस समय 34 आरआर बटालियन में तैनात​ थे। 

ग्रामीण एवं दोस्त बताते हैं कि वे निर्भीक एवं निडर थे। वे आरआर बटालियन में तीसरी बार गए थे। पहली बार जाने पर आतंकवादी मुठभेड़ में एक गोली हेलमेट पर लगी थी तब भी वे घबराए नहीं थे। 

तीसरी बार राजौरी में सोमवार/मंगलवार ढाई बजे पेट्रोलिंग करते समय आतंकवादियों ने हैंड ग्रेनेड से हमला कर दिया, जिसमें वह अन्य चार साथियों के साथ बुरी तरह से घायल हो गए। सेना के अस्पताल में उनकी मौत हो गई। उसके अन्य चारों साथियों का इलाज चल रहा है।

चार साल पहले हुई थी शादी

सुभाष चौधरी की शादी चार साल पहले हुई थी। उनकी डेढ़ वर्ष की एक पुत्री ​ऋतिका है। पिता के तीन पुत्र थे। सबसे बड़े पुत्र की पहले मौत हो चुकी है। मंझले एवं उसकी शादी एक साथ दोनों सगी बहनों से हुई थी। परिजनों के अनुसार, उसकी पत्नी कांति देवी आठ माह की गर्भवती है। अब उसका रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें: महाकुंभ में मिलेंगी हर सुविधाएं, मेला परिसर में बनेंगे अस्पताल; 50 करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी देगी अपेक्स कमेटी

यह भी पढ़ें: गड़े धन का लालच! रात के अंधेरे में खोद डाली देवी की मूर्ति, आवाज सुन पहुंचे ग्रामीणों ने देखा तो उड़ गए होश