Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ब्रज के अद्भुत संत थे पं. गया प्रसाद

    By JagranEdited By:
    Updated: Wed, 15 Jun 2022 01:49 AM (IST)

    घंटाघर चौराहा पर लगाई गई ब्रज के परम संत पं. गया प्रसाद की प्रतिमा का अनावरण विधिवत पूजा अर्चना के साथ किया।

    Hero Image
    ब्रज के अद्भुत संत थे पं. गया प्रसाद

    जासं,हाथरस: जगद् गुरु मलूकपीठाधीश्वर स्वामी राजेंद्र दास देवाचार्य महाराज ने मंगलवार की सुबह शहर के घंटाघर चौराहा पर लगाई गई ब्रज के परम संत पं. गया प्रसाद की प्रतिमा का अनावरण विधिवत पूजा अर्चना के साथ किया। अब यह चौराहा बाबा गया प्रसाद चौक के नाम से जाना जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राजेंद्र दास देवाचार्य महाराज ने कहा कि बाबा ब्रज के अद्भुत संत थे। हाथरस उनकी कर्मस्थली रहा। आज ज्येष्ठ पूर्णिमा को बाबा का अभिषेक करना हमारा सौभाग्य हैं। बाबा भगवान कृष्ण के साक्षात स्वरूप थे और बाबा और भगवान कृष्ण में कोई अंतर नहीं रह गया था। आज के दिन को प्रतिवर्ष बाबा के प्राकट्योत्सव के रूप में मनाने के साथ बाबा के संबंध में सभी जानकारी शिलालेख पर लिखवाकर इस स्थल पर लगवाई जाए ताकि बाहर से आने वाले व्यक्तियों को उनके जीवन के बारे में ज्ञान प्राप्त हो सके। आचार्य पीयूष महाराज ने यह भी निर्देश दिये कि इस स्थल पर बाबा की प्राण प्रतिष्ठा होने से इसकी सेवा पूजा भी विधि विधान से होनी चाहिए। इस कार्य के लिए उन्होंने पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा की सराहना करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर संतों द्वारा संकीर्तन किया गया। इस अवसर सभासद प्रदीप शर्मा, राजेन्द्र गोयल, भगवान वर्मा, वीरेन्द्र माहौर, अशोक शर्मा, अशोक गोला, अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार, ललित शर्मा, राजू चौधरी उपस्थित रहे। बाबा के अनेक भक्तजन उपस्थित थे। उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्य आज हाथरस में जासं, हाथरस: उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्य निर्मला दीक्षित 15 जून को सुबह 10 बजे तहसील सदर के सभागार में चौपाल लगाकर महिलाओं की समस्याएं सुनेंगीं।

    जिला प्रोबेशन अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि सदस्य निर्मला दीक्षित महिलाओं से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं विषयक जागरूकता चौपाल का आयोजन किया जाएगा, जिसमें उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं यथा निराश्रित महिलाओं को पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, आयुष्मान कार्ड बनवाने, कन्या सुमंगला योजना से आच्छादित बालिकाओं को लाभ दिलाने, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना से जनपद की महिलाओं को लाभान्वित कराने के संबंध में आवश्यक प्रचार-प्रसार कराने के साथ ही जनपद में मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना से लाभान्वित परिवारों,बालिकाओं के संबंध में नियत तिथि पर आख्या उपलब्ध कराए जाने को कार्यवाही की जाएगी। महिला उत्पीड़न की नयी घटनाओं का संज्ञान लेकर जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।

    comedy show banner
    comedy show banner