विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हाथरस: शॉर्ट सर्किट से एग्रीकल्चर दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कॉलोनी के लोग बुझाने में झुलसे

By Sachin KumarEdited By: Abhishek Saxena
Published: Tue, 10 Nov 2026 11:18 AM (IST)

हाथरस के सिकंदराराऊ में दीक्षित एग्रीकल्चर वर्कशॉप में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई, जिससे लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया।

आग से जला सामान।

आग से जला सामान।

HighLights

  1. शॉर्ट सर्किट से दीक्षित एग्रीकल्चर वर्कशॉप में लगी आग

  2. लाखों रुपये का सामान जलकर हुआ खाक, परिवार का भी नुकसान

  3. दमकल को फोन करने पर भी नहीं मिला कोई जवाब

जागरण संवाददाता, हाथरस। सिकंदराराऊ के जीटी रोड स्थित राधा नगर कॉलोनी मोड़ पर दीक्षित एग्रीकल्चर वर्कशॉप में सोमवार की रात शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग में दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। दुकान के ऊपर किराए पर रह रहे परिवार का सामान भी जल गया। आग बुझाने में जुटे कुछ कॉलोनीवासी भी झुलस गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया।

जीटी रोड स्थित राधा नगर कॉलोनी मोड़ पर नरेंद्र कुमार दीक्षित की दीक्षित एग्रीकल्चर वर्कशॉप के नाम से दुकान है। दुकान स्वामी अपने परिवार के साथ दुकान के पीछे बने मकान में रहते हैं। उन्होंने रोजाना की तरह सोमवार की रात दुकान बंद कर दी और घर चले गए। रात्रि में दुकान में शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई। दुकान के शटर से धुआं निकलता देख राहगीरों ने दुकान स्वामी को सूचना दी।

दुकान स्वामी ने शटर खोला तो लाखों रुपये का सामान जलता देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में किराए पर रह रहा परिवार दीपावली की छुट्टी पर अपने घर गया हुआ था। उसका भी सारा सामान जलकर खाक हो गया। मौके पर कॉलोनीवासियों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान में रखा ग्रीस सहित एग्रीकल्चर का सामान जल चुका था।

दमकल पहुंच जाती तो बच सकता था नुकसान

रात्रि में कॉलोनीवासियों एवं दुकान स्वामी द्वारा दमकल को कई बार फोन किए गए, लेकिन फोन नहीं उठाया गया। इससे दमकल अधिकारियों के खिलाफ लोगों में रोष व्याप्त है। लोगों का कहना है कि यदि दमकल समय पर पहुंच जाती तो नुकसान कम हो सकता था। फोन न उठाना दमकल अधिकारियों की कार्यशैली पर भी सवाल खड़ा करता है।

यह भी पढ़ें- दीवाली पूजा के बाद जलती मोमबत्ती से दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान राख, हाथरस में हादसा

यह भी पढ़ें- दीवाली पर हादसा: हाथरस हाईवे पर ट्रक ने ईको कार को मारी टक्कर, आगरा के एक ही परिवार के 6 लोग घायल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।