विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हाथरस नगर पालिका को मिले नए ईओ मनोज कुमार सिंह, वाराणसी से आए; ये होंगी चुनौतियां

By Abhishek TayalEdited By: Abhishek Saxena
Published: Sun, 29 Nov 2026 02:07 PM (IST)

मनोज कुमार सिंह को हाथरस नगर पालिका परिषद का नया अधिशासी अधिकारी नियुक्त किया गया है। वे वाराणसी नगर निगम में उप नगर आयुक्त थे और अब उन्हें शहर की सफाई, पेयजल और विकास कार्यों जैसी चुनौतियों का सामना करना होगा।

हाथरस नगर पालिका।

हाथरस नगर पालिका।

HighLights

  1. मनोज कुमार सिंह हाथरस नगर पालिका के नए ईओ बने

  2. वे वाराणसी नगर निगम में उप नगर आयुक्त थे

  3. सफाई, पेयजल, विकास कार्य नई चुनौतियों में शामिल

जागरण संवाददाता, हाथरस। नगर पालिका परिषद हाथरस को नया अधिशासी अधिकारी (ईओ) मिल गया है। वाराणसी नगर निगम में उप नगर आयुक्त रहे मनोज कुमार सिंह को हाथरस नगर पालिका का ईओ नियुक्त किया गया है। नगर विकास विभाग की ओर से उनका स्थानांतरण आदेश जारी किया गया है। उन्हें तत्काल नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। 

21 महीने बाद हुआ रोहित सिंह का ट्रांसफर

हाथरस नगर पालिका में अब तक रोहित सिंह अधिशासी अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। जनवरी 2025 में उन्होंने यहां जिम्मेदारी संभाली थी। करीब 21 महीने बाद उनका स्थानांतरण हुआ है।

नए ईओ के सामने ये चुनौतियां

नए ईओ के सामने शहर की सफाई व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, जलभराव, अतिक्रमण और लंबित विकास कार्यों को गति देने जैसी चुनौतियां रहेंगी। अब मनोज कुमार सिंह के कार्यभार संभालने का इंतजार है।

यह भी पढ़ें- अलीगढ़ परिक्षेत्र के डीआईजी बदले, आगरा से शैलेश पांडेय का तबादला; चुनाव से पहले IPS में बड़ा फेरबदल

यह भी पढ़ें- ताले की कारीगरी से दुनिया को बताएंगे पहचान: अलीगढ़ की पहचान बनेंगे तीन भव्य स्वागत द्वार, ताला से 1857 की क्रांति की झलक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।