विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अलीगढ़ परिक्षेत्र के डीआईजी बदले, आगरा से शैलेश पांडेय का तबादला; चुनाव से पहले IPS में बड़ा फेरबदल

By Digital Desk Edited By: Prateek Gupta
Published: Fri, 27 Nov 2026 02:39 PM (GMT+05:30)

उत्तर प्रदेश सरकार ने 28 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। अलीगढ़ के डीआईजी प्रभाकर चौधरी को लखनऊ भेजा गया है, जबकि आगरा के डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय अब अलीगढ़ परिक्षेत्र की जिम्मेदारी संभालेंगे।

आईपीएस शैलेश कुमार पांडेय और प्रभाकर चौधरी।

आईपीएस शैलेश कुमार पांडेय और प्रभाकर चौधरी।

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। प्रदेश सरकार ने 28 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसमें अलीगढ़ परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) प्रभाकर चौधरी का तबादला लखनऊ परिक्षेत्र कर दिया गया है। वहीं, आगरा परिक्षेत्र के डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय को अलीगढ़ परिक्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रभाकर चौधरी वर्ष 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वह वर्तमान में अलीगढ़ परिक्षेत्र में डीआईजी के पद पर तैनात थे। वहीं, शैलेश कुमार पांडेय वर्ष 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वह आगरा परिक्षेत्र से स्थानांतरित होकर अलीगढ़ आ रहे हैं। शैलेश कुमार पांडेय इससे पहले मथुरा में एसएसपी भी रह चुके हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।