Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    10 मिनट देरी से चलेगी कासगंज-आगरा पैसेंजर

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 29 Jun 2019 06:22 AM (IST)

    पूर्वाेत्तर रेलवे की ट्रेनों के समय में किया गया बदलाव एक जुलाई से लागू हो जाएगी नई समय सारिणी

    10 मिनट देरी से चलेगी कासगंज-आगरा पैसेंजर

    संस, हाथरस : पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल ने कुछ गाड़ियों के समय में बदलाव किया है। एक जुलाई से नई समय सारिणी लागू होगी। इज्जतनगर मंडल के अधिकारियों ने ये जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के जरिए दी।

    अभी तक कासगंज से सुबह 7.45 पर चलकर आगरा फोर्ट पहुंचने वाली पैसेंजर ट्रेन हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर 9.00 बजे पहुंचती थी। इस ट्रेन के समय में 10 मिनट की बढ़ोत्तरी की गई है। अब यह टे्न कासगंज से 7.55 पर चलेगी और हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर सुबह 9.10 पहुंचेगी। वहीं 19062 रामनगर से चलकर ब्रांदा टर्मिनल जाने वाली ट्रेन रामनगर से शाम को 4.20 मिनट पर चलती थी। जोकि एक जुलाई से रामनगर से 4.30 मिनट पर चलेगी। यह ट्रेन अभी तक हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर 23.40 मिनट पर आती थी। दो मिनट ठहरने के बाद 23.42 मिनट पर रवाना होती थी। अब यह ट्रेन हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर 23.50 मिनट पर आएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें