Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hathras Weather Forecast: मौसम का बदला मिजाज, छायी धुंध, धीमी गति से चले वाहन

    By Sandeep Kumar SaxenaEdited By:
    Updated: Thu, 03 Nov 2022 12:20 PM (IST)

    गुरुवार की सुबह धुंध छा रही है। इसके चलते सुबह से सर्दी बढ़ गई। धुंध में दृश्यता कम होने के चलते सड़कों पर वाहन भी दिन में लाइट जलाकर निकलते दिखे। सुबह दस बजे के बाद हल्की धूप निकलने से राहत मिली।

    Hero Image
    गुरुवार की सुबह धुंध छा रही है। इसके चलते सुबह से सर्दी बढ़ गई। वाहन रेंगते हुए चले।

     हाथरस, जागरण संवाददाता। नवंबर आते ही मौसम के मिजाज भी बदलने लगे हैं। गुरुवार की सुबह धुंध छा रही है। इसके चलते सुबह से सर्दी बढ़ गई। धुंध में दृश्यता कम होने के चलते सड़कों पर वाहन भी दिन में लाइट जलाकर निकलते दिखे। सुबह दस बजे के बाद हल्की धूप निकलने से राहत मिली।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुबह और शाम को बढ़ी सर्दी

    सर्दियों की आहट तो अक्टूबर माह में ही शुरू हो गई थी। बरसात होने से मौसम में अचानक बदलाव हो गया। दीपावली से पूर्व ही सुबह, शाम व रात के समय सर्दी बढ़ गई थी। नवंबर लगते ही सर्दियां धीरे-धीरे बढ़ने लगी। गुरुवार को सुबह से ही धुंध छायी हुुई थी। धुंध के चलते दिन भी देरी से निकलता हुआ दिखा। चारों ओर धुंध्‍ छाए रहने से सूर्य नारायण दूर-दूर तक नजर नहीं आ रहे थे। सुबह भी लोग इसके चलते देरी से जगे। सुबह करीब दस बजे हल्की धूप निकली। इसके बाद ही लोगों को राहत मिली।

    बाहर निकले स्वेटर

    सर्दी के चलते सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों को स्वेटर पहनाकर भेजा गया। कोहरा में देरी होने के चलते कुछ अभिभावक बच्चों को स्कूलों छोड़ने के लिए गए। घरों से स्वेटर व गर्म कपड़े निकलने लगे। काम धंधों पर जाने वाले लोग भी इनर व गर्म कपड़े पहनकर ही घरों से निकले। सर्दियों के चलते अब घरों में स्नान भी गर्म पानी से किया जा रहा है।

    बाजारों में बढ़ी गर्म कपड़ों की बिक्री

    सर्दियों बढ़ते ही बाजारों में गर्म कपड़ों की बिक्री बढ़ गई है। अब शादी विवाह के लिए भी लोग गर्म कपड़ों को खरीद रहे हैं। शहर के बागला मार्ग, बैनीगंज, पंजाबी मार्केट सहित सभी बाजारों में दुकानों पर स्वेटर, इनर, शाल, विंचिस्टर, गाउन, टोपी, मफलर की खरीदारी की जा रही है। बुद्धिस्ट बाजार इस बार नगर पालिका से हटकर अलीगढ़ रोड स्थित नवग्रह मंदिर के सामने लगा है। यहां ग्राहक खरीदारी कर रहे हैं।