Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Hathras News: पिता को डसने वाले सर्प को अस्पताल लेकर पहुंचा बेटा, मची अफरा-तफरी

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Pandey
    Updated: Thu, 08 Jun 2023 10:02 AM (IST)

    बुधवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में दोपहर 11 बजे एक युवक सर्प लेकर पहुंच गया। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। दरअसल युवक के पिता को सर्प ने डस लिआ था डॉक्टर को सांप की प्रजाति दिखाने के उद्देश्य से वह सर्प को साथ लेकर पहुंचा था।

    Hero Image
    पिता को डसने वाले सर्प को अस्पताल लेकर पहुंचा बेटा, मची अफरा-तफरी

    संवाद सहयोगी, हाथरस : बुधवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में दोपहर 11 बजे एक युवक सर्प लेकर पहुंच गया। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। दरअसल युवक के पिता को सर्प ने डस लिआ था, डॉक्टर को सांप की प्रजाति दिखाने के उद्देश्य से वह सर्प को साथ लेकर पहुंचा था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    किसान को जिला अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। उनकी स्थिति में सुधार है।इगलास के गांव अखेपुर निवासी विपिन कुमार बुधवार सुबह पशुओं के लिए घर पर मशीन से चारा काट रहे थे। तभी उन्हें हाथ पर सर्प ने डस लिया। इसके बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। चीख पुकार के बीच किसान अचेत हो गए।

    अस्पताल में मची अफरा-तफरी

    किसान के बेटे ने पास में ही सर्प को जाते देखा तो उसे पकड़कर एक डिब्बे में रख लिया। डिब्बे में सर्प को लेकर वह पिता के साथ जिला अस्पताल आया। किसान का इमरजेंसी वार्ड में उपचार शुरू हुआ। डॉक्टर को उसने डिब्बे में बंद सर्प दिखाया तो वहां खलबली मच गई। सर्प देख वहां मौजूद लोग भी हैरत में पड़ गए।

    इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर जितेंद्र मल्होत्रा ने बताया कि किसान की हालत खतरे से बाहर है। उन्हें भर्ती कर लिया गया है। उपचार चल रहा है।