Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hathras News: आपत्तिजनक हालत में देखने पर की थी महिला भिक्षु की हत्या, गिरफ्तार आरोपित में एड्स की पुष्टि

    महिला भिक्षु की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को हरियाणा से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बताया कि उसने महिला को आपत्तिजनक स्थिति में देखा था जिसके कारण उसने लाठी से पीटकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी को एड्स होने की पुष्टि हुई है और उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच कर जेल अधिकारियों को सूचित कर दिया है।

    By himanshu gupta Edited By: Abhishek Saxena Updated: Sat, 28 Jun 2025 10:48 AM (IST)
    Hero Image
    Hathras News: प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

    जागरण संवाददाता, हाथरस। मेंडू के भैरवनाथ मंदिर के पास झोपड़ी में रहने वाली महिला भिक्षु की हत्या के मामले नामजद आरोपित को पुलिस ने हरियणा के महेंद्रगढ़ थाना क्षेत्र के गांव टीसौट से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित ने पुलिस को बताया है कि उसने महिला को एक व्यक्ति के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इसी से गुस्सा होकर उसने लाठी से पीटकर उसकी हत्या कर दी। आरोपित को जेल भेजने से पहले जिला अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। उसे एड्स होने की पुष्टि हुई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    24 जून की सुबह मेंडू में भैरवनाथ मंदिर के पास झोपड़ी में महिला भिक्षु का शव लहूलुहान हाल में मिला था। महिला के पुत्र ने कोतवाली जंक्शन में नामजद हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।

    आरोपित को पुलिस ने हरियाणा से पकड़ा, जांच में हुई एड्स की पुष्टि

    आरोपित को पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार किया। वह भी साधू वेश में रहता था। पुलिस को पूछताछ में उसने बताया है कि महिला से उसकी मुलाकात 2012 में हुई थी। शादी कर दोनों साथ रह रहे थे। आरोपित का कहना है कि महिला कई लोगों से अवैध संबंध से बना रही थी।

    लाठी से प्रहार कर मौत के घाट उतारा

    23 जून की रात्रि को वह झोपड़ी पर पहुंचा तो उसने महिला को एक व्यक्ति के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा था। इसके बाद दोनों में काफी देर तक विवाद हुआ। रात्रि में करीब दो बजे विवाद के दौरान लाठी से प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया।

    सीओ सिकंदराराऊ जेएन अस्थाना ने बताया कि हत्यारोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जांच में आरोपित को एड्स की पुष्टि हुई है। इस संबंध में जेल के अधिकािरयों को भी अवगत करा दिया गया है।