Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hathras Lok Sabha Voting Today: 10 प्रत्याशियों की किस्मत का बटन दबाएंगे 19.34 लाख मतदाता

    Updated: Tue, 07 May 2024 06:30 AM (IST)

    हाथरस में 10 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें भाजपा सपा बसपा समेत अन्य दल और निर्दलीय प्रत्याशी हैं। जीत के लिए प्रत्याशियाें ने खूब पसीना बहाया। ईवीएम मशीनों में मतदाता वोट करेंगे। चुनाव को लेकर मतदेय स्थलों और उसके आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस पीएससी के साथ-साथ अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती रहेगी। सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट भी लगाए गए हैं।

    Hero Image
    Hathras Lok Sabha Voting Today: 10 प्रत्याशियों की किस्मत का बटन दबाएंगे 19.34 लाख मतदाता

    जागरण संवाददाता, हाथरस। इंतजार की घड़ियां अब खत्म हो चुकी हैं। लोकतंत्र के महापर्व का दिन आज आ गया है। अब बारी लाेकतंत्र के उत्सव में बढ़-चढ़कर भागीदार बनने की है। मंगलवार को हाथरस लोकसभा क्षेत्र की हाथरस, सिकंदराराऊ और सादाबाद, इगलास और छर्रा विधानसभा क्षेत्र में मतदान होगा। 19.35 लाख मतदाता 10 प्रत्यािशियों की किस्मत का बटन दबाएंगे। सोमवार की देर शाम पोलिंग पार्टियां बूथों पर मतदान कराने की पहुंच गई हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो जाएगा और शाम छह बजे वोट डाले जा सकेंगे। मतदान के बाद एमजी पालिटेक्निक हाथरस ईवीएम मशीनें जमा कराई जाएंगी जबकि अलीगढ़ क्षेत्र के विधानसभाओं की ईवीएम धनीपुर मंडी में कड़ी सुरक्षा में रखवाई जाएंगी।

    हाथरस में 10 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें भाजपा, सपा, बसपा समेत अन्य दल और निर्दलीय प्रत्याशी हैं। जीत के लिए प्रत्याशियाें ने खूब पसीना बहाया। EVM मशीनों में मतदाता वोट करेंगे। चुनाव को लेकर मतदेय स्थलों और उसके आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस, पीएससी के साथ-साथ अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती रहेगी। सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट भी लगाए गए हैं।

    बूथ के अंदर नहीं ले जा सकेंगे मोबाइल फोन

    जिले में बनाए गए 1295 बूथों पर फोर्स के तगड़े इंतजाम किए गए हैं। मतदाताओं को मोबाइल फोन अंदर ले जाने की कोई अनुमति नहीं होगी। दुपहिया वाहनों को 200 मीटर खड़ा कराया जाएगा। प्रत्याशियों के बिस्तर भी बूथ एक 500 मीटर दूर बनाने की इजाजत होगी। 

    सेल्फी पाइंट होंगे आकर्षक का केंद्र

    जिले के मतदान केंद्रों पर सेल्फी पाइंट भी बनाए गए हैं। जहां मतदाता अपने फोटो भी खिंचवा पाएंगे। दैनिक जागरण की ओर से भी सेल्फी प्वाइंटर स्थापित कराया गया है। सेल्फी प्वाइंट के अलावा पिंक बूथ और आदर्श बूथ के अलावा दिव्यांग बूथ भी तैयार किए गए हैं। ताकि मतदान को लेकर लोगों में उत्साह बना रहे।

    मतदान से डेढ़ घंटे पहले पहुंचें प्रत्याशियों के एजेंट

    चुनाव आयोग के दिशा- निर्देशों के बाद प्रत्याशियों को जानकारी दे दी गई है कि उनके एजेंट बूथों पर मतदान शुरू होने से डेढ घंटे पहले बूथ पर पहुंच जाएं। सभी प्रत्याशियाें ने बूथों पर एजेंट को नामित कर दिया है।

    प्रत्याशी पार्टी चुनाव चिह्न
    अनूप वाल्मीकि भाजपा कमल का फूल
    जसवीर वाल्मीकि सपा साइकिल
    हेमबाबू धनगर बसपा हाथी
    घनश्याम सिंह स्वराज भारतीय न्याय पार्टी गैस सिलेंडर
    डॉ. जयवीर सिंह धनगर राष्ट्र उदय पार्टी ट्रक
    जयपाल महौर निर्दलीय आटो रिक्शा
    दिनेश साईं निर्दलीय कंप्यूटर
    मुन्नालाल जाटव निर्दलीय बल्ला
    रवि कुमार निर्दलीय चारपाई
    राजपाल सिंह निर्दलीय केतली

    हाथरस लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं पर नजर

    विस क्षेत्र पुरुष महिला थर्ड जेंडर कुल
    हाथरस 220401 189911 05 410317
    सादाबाद 200227 171857 12 372096
    सिकंदराराऊ 199107 173918 10 373035
    छर्रा 204764 177840 16 382620
    इगलास 212339 184475 06 396820
    कुल मतदाता 1036838 898001 49 1934888

    हाथरस लोकसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र व स्थल

    विधानसभा क्षेत्र
    मतदान केंद्र
    मतदेय स्थल
    हाथरस 237 335
    सादाबाद 301 427
    सिकंदराराऊ 299 433
    छर्रा 258 436
    इगलास 334 459
    योग
    1429
    2190