Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Crime News: हाथरस में पुलिस चौकी के पीछे किसान की गला रेत कर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

    हाथरस के गोहना गांव में बुधवार रात 55 वर्षीय किसान चोब सिंह की गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्या गोहना पुलिस चौकी के पास ही हुई। चोब सिंह अलीगढ़ के रहने वाले थे और 30 साल से गोहना में अपनी बहन के घर रहकर खेती करते थे। सुबह शव मिलने से गांव में दहशत फैल गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    By Jagran News Edited By: Shivam Yadav Updated: Wed, 20 Aug 2025 12:03 PM (IST)
    Hero Image
    UP Crime News: हाथरस में पुलिस चौकी के पीछे किसान की गला रेत कर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

    जागरण संवाददाता, हाथरस। सासनी के गोहना गांव में बुधवार रात को 55 वर्षीय किसान चोब सिंह की गला रेतकर हत्या कर दी गई। गोहना पुलिस चौकी के पीछे महज 20 कदम दूरी पर हत्या को अंजाम दिया गया। 

    चोब सिंह मूलरूप से अलीगढ़ के अकराबाद क्षेत्र के गांव करहला के निवासी थे। गोहना चौकी क्षेत्र के गांव नगला सेवा फतेली में 30 साल से बहन-बहनोई के घर रह रहे थे। गांव में वह खेतीबाड़ी का काम देखते थे। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुबह लोगों ने उनका शव देखा तो अफरातफरी मच गई। एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा,  एएसपी अशोक कुमार ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस हत्या की वजह तलाश रही है। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए।