विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Doctor Death: पत्नी से बात करते-करते कुर्सी से गिरे डाक्टर अजय सैनी, पल भर में हुई मौत, हाथरस जिला अस्पताल में थी तैनाती

Published: Wed, 03 Jan 2024 11:01 AM (IST)

Hathras News In Hindi हाथरस के जिला अस्पताल में तैनात डाक्टर अजय सैनी की मौत से स्वजन हैरान हैं। मूल ...और पढ़ें

Hathras News: पत्नी से बात करते-करते कुर्सी से गिरे डाक्टर, मृत्यु
Hathras News: पत्नी से बात करते-करते कुर्सी से गिरे डाक्टर, मृत्यु

जागरण संवाददाता, हाथरस। जिला अस्पताल में तैनात डा. अजय सैनी की मंगलवार देर रात मृत्यु हो गई। स्वजन के मुताबिक वह कुर्सी पर बैठकर अपनी पत्नी से बातें कर रहे थे। तभी उनके सीने में दर्द हुआ और अचानक से जमीन पर गिर गए। जिला अस्पताल लाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

वे मूलरूप कन्नौज के रहने वाले हैं। यहां बिजली काटन मिल स्थित प्रकाश टेक्सटाइल में परिवार के साथ रहते थे। सीएमएस डा. सूर्य प्रकाश ने बताया कि हृदय गति रूकने से डा. अजय सैनी की मृत्यु हुई है।