Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देवछठ मेले में हुए भक्ति संगीत के कार्यक्रम, छाया मयूर नृत्य

    By JagranEdited By:
    Updated: Tue, 14 Sep 2021 01:17 AM (IST)

    दाऊजी मेले के सांकेतिक आयोजन भी दर्शरकों को कर रहे मंत्रमुग्ध।

    Hero Image
    देवछठ मेले में हुए भक्ति संगीत के कार्यक्रम, छाया मयूर नृत्य

    संवाद सहयोगी, हाथरस : मेला श्री दाऊजी महाराज के सांकेतिक आयोजन में रविवार रात भक्ति संगीत सम्मेलन व भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा, ब्लाक प्रमुख मुरसान रामेश्वर उपाध्याय व अभिषेक जौहरी बदायूं ने संयुक्त रूप से किया।आयोजकों ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कार्यक्रम में भक्ति की धुनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमते रहे। वहीं कार्यक्रम में कलाकारों की ओर से प्रस्तुत किए गए मयूर नृत्य की झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। यह धार्मिक आयोजन रात करीब दस बजे तक चलता रहा। संचालन अतुल आंधीवाल एडवोकेट ने किया। भजनों पर भक्तगण झूम उठे।

    राधा अष्ठमी के उपलक्ष्य में मंगलवार को मेला परिसर में कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसमें मंदिर महंत गोवर्धन नाथ चतुर्वेदी, पवन चतुर्वेदी, बांकेबिहारी अपना वाले, रामगुप्ता, दिनेश पंडित, अशोक गोला, धीरज वाष्र्णेय एडवोकेट, आशू आंधीवाल, डा. नीरज वाष्र्णेय, अशोक, मदनगोपाल, अशोक जालान, शिवम एलानी व राजेंद्रनाथ चतुर्वेदी शामिल रहे। गाजेबाजे के साथ निकली

    गोपाल की शोभायात्रा

    बल्देव छठ पर नवीपुर कला स्थित वनखंडी महादेव मंदिर में गोपाल जी की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। इसमें पूर्व प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद कौशिक, कपिल कौशिक, प्रशंसा कौशिक, सुरेंद्र कौशिक, योगेश शर्मा, संदीप शर्मा, अंकुर शर्मा, बंटी ठाकुर, सेवायत पुजारी संदीप भारद्वाज मौजूद थे। अग्रवाल सभा ने मंदिर परिसर में शुरू की निश्शुल्क जलसेवा

    मेला श्री दाऊजी महाराज किला परिसर स्थित श्री दाऊबाबा सेवा समिति के सत्संग भवन हाल में निश्शुल्क पेयजल सेवा सोमवार से शुरू की गई। सभा के अध्यक्ष शरद अग्रवाल ने बताया कि इसका संचालन मेला के आयोजन तक किया जाएगा। इसमें दिलीप पोद्दार एडवोकेट, विनोद कुमार अग्रवाल एडवोकेट मुकेश गर्ग, मोहनलाल सिघल, अरविद अग्रवाल, विपुल सिघानिया, अनूप अग्रवाल, पुनीत पोद्दार ,मनोज अग्रवाल मौजूद रहे। गणेश महोत्सव में झांकियों की धूम

    संसू, हसायन : दाऊजी मंदिर में श्रीराम सेवा समिति की ओर से देवछठ पर गणेश महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सुदामा कृष्ण चरित्र, नंदी की सवारी, मयूर नृत्य की झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। इसमें सौरभ गुप्ता, सोनू अग्रवाल, शेखर गुप्ता, मोनू शर्मा, लाला चौहान, हर्ष कुमार चुन्नू वाष्र्णेय, सभासद हिमांशु वाष्र्णेय, चारुल वर्मा, विक्रम सिंह, विनोद कुमार कुशवाह मौजूद रहे।