पौधारोपण करके लिया पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प
वन विभाग की ओर से जगह-जगह किया जा रहा पौधारोपण सामाजिक संगठनों ने कार्यक्रम आयोजित कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश। ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, हाथरस : विश्व पर्यावरण दिवस रविवार को पूरे जनपद में मनाया गया। सुबह से ही जगह-जगह पौधारोपण करने के कार्यक्रम शुरू हो गए थे। वन विभाग द्वारा प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय परिसर में पौधों का रोपण कराया गया। शैक्षिक व सामाजिक संगठनों ने भी पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन कर पर्यावरण को शुद्ध रखने का संदेश दिया। इसके अलावा ग्राम पंचायतों मे भी पौधारोपण किया गया।
विश्व पर्यावरण दिवस पर रविवार को आयोजनों की तैयारियां शनिवार को ही कर ली गई थीं। पौधों की व्यवस्था के लिए नर्सरियों में लोग सुबह से ही पौधों की खरीदारी करते दिखे। वन विभाग के सिकंदराराऊ रोड स्थित प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय में डीएफओ डा. सीपी सिंह के नेतृत्व में अधिकारियों ने परिसर में पौधारोपण किया। इस अवसर क्षेत्रीय वनाधिकारी एसआर ओझा, अखिलेश कुमार, सीपी सिंह, अलीहसन, आशीष कुमार, अंकिता तिवारी, बनी सिंह, हरिओम सहित वनकर्मी मौजूद रहे। बागला हास्पिटल में रोपे गए 90 पौधे
तरफरा रोड स्थित ब्रह्माकुमारी के आश्रम तपस्याधाम पर तमाम प्रधानों की मौजूदगी में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इसके बाद बघेना, परसारा एवं कठेरिया में पीपल, वट व गूलर के पौधे लगाकर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया गया। इसमें स्वतंत्र कुमार गुप्त, सीता दीदी, मनोज सिसोदिया मौजूद रहे। नवीपुर रोड के जीपीएस इंटरनेशनल स्कूल में पौधारोपण किया गया। यहां प्रधानाचार्य नवीन कुमार शर्मा, हिमानी शर्मा आदित्य शर्मा मौजूद रहीं। श्री लक्ष्मीनारायण वेलफेयर सोसायटी की ओर से बागला हास्पिटल में 90 पौधे रोपे गए। इसमें अध्यक्ष नम्रता गुप्ता, राधा सिघल, रुचि अग्रवाल, मोना गुप्ता, निकिता, पल्लवी, चारू शर्मा, ऊषा, मनोज गुप्ता, सोना, दीपक गुप्ता मौजूद थे। पालीथिन का प्रयोग न
करने की ली शपथ
जायंट्स ग्रुप आफ हाथरस सहेली की ओर से एक रेस्टोरेंट में विश्व पर्यावरण दिवस पर गोष्ठी में पालीथिन का प्रयोग न करने की शपथ ली गई। इसमें गुंजन दीक्षित, भावना शर्मा, गुंजन गर्ग, मधुबाला वाष्र्णेय, निशा, नेहा, रुचि, चारु, मीनाक्षी, शालिनी मौजूद रहीं। जिला कांग्रेस कमेटी ने पर्यावरण संगोष्ठी का आयोजन जिला कांग्रेस कैंप कार्यालय पर किया। इसमें नारायण प्रसाद पिप्पल, गिर्राज सिंह गहलोत, जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य,अविनाश चंद पचौरी, पंडित ऋषि कुमार कौशिक मौजूद रहे। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय वसुंधरा एंक्लेव वरदानी भवन पर नेचर नीवो के अध्यक्ष प्रदीप ने पौधारोपण का महत्व बताया। इसमें अलका दीदी, रघुवीर, कुलदीप, माया, मधु मौजूद रहीं। विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण सुरक्षा संस्थान के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भवतोष मिश्र ने बूलगढ़ी, चंदपा, चितावर, पत्तीगढ़ी सहित कई गांवों में पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प लेने के पत्र लोगों से भरवाए। इसमें राजेंद्र सिंह, कालीचरण, महेशचंद, दिनेश कुमार, रामबाबू सिंह मौजूद रहे। पौधे रोपकर बनाई हरि शंकरी वाटिका
सिकंदराराऊ में विश्व पर्यावरण दिवस पर सिकंदराराऊ रेंज के कलू पुरा शिव मंदिर परिसर में पीपल, बरगद, पाकड़ के पौधे रोपकर हरि शंकरी वाटिका की स्थापना की गई। इसमें प्रधान मिथलेश बघेल, वीरेन्द्र सिंह, श्रीचन्द्र व नीरज उपस्थित रहे। ग्राम सचिवालय पर किया गया पौधारोपण
सादाबाद में चेयरमैन रविकांत अग्रवाल की अगुवाई में भाजपा नेता सुनील गौतम, ओमवीर सिंह प्रधान ने कई स्थानों पर पौधारोपण किया। वहीं भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अमित पाराशर ने भगवती नगर इलाके में पौधे रोपे। नौगांव में ग्राम सचिवालय पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत देवेंद्र गौतम, भाजपा नेता चौधरी राजेंद्र सिंह ने पौधे लगाए। पिपरामई के ग्राम सचिवालय प्रांगण में ग्राम प्रधान देवी सिंह फौजी एवं एडीओ ने पौधे रोपे। खेड़िया कलां के संविलियन विद्यालय में प्रधानाध्यापक मोहम्मद अफजल कुरैशी ने पौधारोपण किया। स्वतंत्रता सेनानी की स्मृति
में किया गया पौधारोपण
सहपऊ क्षेत्र के गांव पीहुरा स्थित श्री कुंवरजीलाल आर्य इंटर कालेज में विश्व पर्यावरण दिवस एवं आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कुंवरजीलाल आर्य की स्मृति में पौधारोपण किया गया। इसमें क्षेत्रीय वन अधिकारी एसके उपाध्याय, प्रबंधक राहुल शर्मा, हरीशंकर, रामगोपाल, भवन भूषण शर्मा, राम प्रकाश सिंह मौजूद थे। गंदे नाले के प्रदूषण मुक्त
होने तक होगा आंदोलन
सासनी में लोकतंत्र रक्षक सेनानी संस्था के संरक्षक प्रकाश चन्द्र शर्मा के आवास पर हुई बैठक में गंदे नाले को प्रदूषण मुक्त कराने की मांग की गई। इस समस्या का निस्तारण होने तक आंदोलन करने की चेतावनी प्रशासन को दी गई। इसमें जिलाध्यक्ष कृष्णा गोपाल शर्मा, रामनिवास रावत व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।