Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शीतल हवाओं ने कम की सूरज की तपिश

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 29 May 2020 07:33 AM (IST)

    संवाद सहयोगी हाथरस गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। गुरुवार को बाजारों में तपती दोपहरी के चलते महिलाएं छाता लेकर चल रही थीं।

    शीतल हवाओं ने कम की सूरज की तपिश

    संवाद सहयोगी, हाथरस: गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। गुरुवार को बाजारों में तपती दोपहरी के चलते महिलाएं छाता लेकर चल रही थीं। दिन में हवाएं शीतल होने के कारण सूरज की तपन से राहत मिली।

    जून का महीना आते-आते गर्मी अपना भीषण रूप दिखाने लगी है। तापमान बढ़ने से गर्मी का प्रकोप भी बढ़ता जा रहा है। सुबह धूप निकलते ही लू के थपेड़े शुरू हो जाते हैं। इसके चलते घरों से निकलना भी मुश्किल हो रहा है। सुबह से शीतल हवाएं चल रही थीं जिसके कारण गुरुवार को तापमान में गिरावट आई। अधिकतम तापमान 41 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। भीषण गर्मी के चलते लोगों का बुरा हाल है। अब कोरोना से अधिक गर्मी का असर लोगों को सताने लगा है। इससे बचने के लिए लोग अब मुंह के साथ अपने शरीर को कपड़ों से ढक कर चल रहे हैं। वहीं महिलाएं भी अपने मुंह पर ढाटा बांधने के साथ छाता लेकर निकल रही हैं। वहीं गला तर करने के लिए लोग गन्ने का जूस व आइसक्रीम आदि का सहारा ले रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ----

    अघोषित विद्युत कटौती से लोग परेशान

    कोरोना के बाद अब भीषण गर्मी के प्रकोप ने लोगों को परेशान कर रखा है। उस पर अघोषित विद्युत कटौती ने तो लोगों को हाल ही बुरा कर रखा है। दिन में कई बार काफी देर के लिए अचानक बिजली गुल हो जाती है। सबसे अधिक परेशानी रात्रि के समय हो रही विद्युत कटौती के चलते हो रही है। शहर से लेकर देहात क्षेत्रों में विद्युत कटौती लोगों को खूब छका रही है।