Move to Jagran APP

कार पेड़ से टकराई, दूल्हा-दुल्हन सहित चार घायल

-हाथरस जंक्शन के गांव दरियापुर के पास हादसा

By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Dec 2019 11:41 PM (IST)Updated: Mon, 02 Dec 2019 06:04 AM (IST)
कार पेड़ से टकराई, दूल्हा-दुल्हन सहित चार घायल
कार पेड़ से टकराई, दूल्हा-दुल्हन सहित चार घायल

जागरण संवाददाता, हाथरस : अलीगढ़ से दुल्हन को विदा कराकर ला रहे परिवार की कार हाथरस जंक्शन क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दूल्हा-दुल्हन सहित चार लोग घायल हो गए।

loksabha election banner

हाथरस जंक्शन के गांव रामपुर निवासी आरसी बघेल के बेटे अर्जुन की शनिवार को शादी थी। यहां से बरात अलीगढ़ गई थी। रविवार तड़के परिवार दुल्हन को विदा कराकर लौट रहा था। ये लोग सासनी से दरियापुर होते हुए गांव आ रहे थे। दरियापुर के पास नींद के कारण चालक कार से नियंत्रण खो बैठा। कार सीधे पेड़ से टकराई। हादसे में दूल्हा-दुल्हन सहित चार लोग घायल हो गए। पीछे परिवार की दूसरी कार भी चल रही थी। दूसरी गाड़ी से घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार दिया गया। दूल्हा अनुज, दुल्हन शानू, भतीजा गौरांश (4) पुत्र मनोज व चालक घायल हो गए। अधिक चोट होने पर अनुज व गौरांश को अलीगढ़ रेफर किया गया। सभी खतरे से बाहर हैं।

घर से दवा लेने निकले

युवक का शव मिला

हाथरस : हाथरस जंक्शन में सिकंदराराऊ रोड ठूलई इंटर कॉलेज के सामने युवक का शव मिलने से सनसनी मच गई। शिनाख्त होने के बाद परिवार के लोग पहुंच गए। शव से लिपट कर परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। शव का शिनाख्त सुरेशचंद्र (40) पुत्र बाबूराम निवासी ठूलई के रूप में हुई। सुरेशचंद्र की तबीयत ठीक नहीं थी। शनिवार शाम मोपेड से सलेमपुर दवा लेने गए थे, जिसके बाद नहीं लौटे। परिजन रात भर तलाशते रहे। सुरेशचंद्र के काफी चोट थी तथा मोपेड भी टूटी पड़ी थी। पुलिस ने दुर्घटना में मौत की आशंका जाहिर की। परिवार की ओर से दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

--

हाईवे पर पलटा ट्रक, दो घायल

हाथरस : हतीसा बाइपास कोटा चौराहा पर शनिवार देररात परचून के सामान से भरा ट्रक पटल गया। हादसे में ट्रक चालक बंटी व परिचालक अनिल दोनों निवासी अलीगढ़ घायल हो गए। ट्रक अलीगढ़ से हैदराबाद जा रहा था। पुलिस ने शीशे तोड़कर दोनों को बाहर निकाल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों चले गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.