Move to Jagran APP

UP Nikay Chunav Result: सिकंदराराऊ से AIMIM के मुशीर जीते, हाथरस से भाजपा की श्वेता, जिले में ये जीते चुनाव

UP Nikay Chunav Result नौ निकायों में तीन पर भाजपा दो-दो पर सपा व निर्दलीय एक-एक सीट बसपा और एआइएमआइएम को। भाजपा प्रत्याशी श्वेता चौधरी ने 23174 मतों से अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। सिकंदराराऊ पालिका में एआइएमआइएम के मुशीर ने भाजपा के पंकज गुप्ता को हराया।

By Jagran NewsEdited By: Abhishek SaxenaPublished: Sun, 14 May 2023 10:32 AM (IST)Updated: Sun, 14 May 2023 10:32 AM (IST)
हाथरस चेयरमैन पद पर जीत के बाद भाजपा प्रत्याशी श्वेता चौधरी को प्रमाणपत्र देते आरओ विपिन कुमार शिवहरे। जागरण

हाथरस, जागरण टीम। हाथरस जिले की दो नगर पालिका और सात नगर पंचायत अध्यक्ष व सदस्य पद के प्रत्याशियों के लिए शनिवार को चार स्थानों पर मतगणना हुई। तीन सीट भाजपा, दो सपा, दो निर्दलीय और एक-एक सीट बसपा व एआइएमआइएम के खाते में गई है। हाथरस नगर पालिका से भाजपा प्रत्याशी श्वेता चौधरी ने 23,174 मतों से जीत दर्ज कर इतिहास रचा।

श्वेता चौधरी की लीड बढ़ती चली गई

हाथरस में सासनी, सिकंदराराऊ और सादाबाद के मतगणना केंद्रों पर अन्य निकायों के वोट भी गिने गए। हाथरस सीट की मतगणना धीमी गति से चली। दोपहर एक बजे पहले राउंड का परिणाम आया। श्वेता चौधरी छह हजार से अधिक मतों से आगे रहीं। दूसरे नंबर पर सपा के लल्लन बाबू थे। यह सिलसिला आगे के राउंड में भी बरकरार रहा। श्वेता चौधरी की लीड बढ़ती चली गई। आखिरी राउंड में उनकी जीत की घोषणा आरओ ने कर दी। श्वेता चौधरी को कुल 44,375 वोट मिले, जबकि सपा के लल्लन बाबू 21,201 मतों के साथ उपविजेता रहे। श्वेता ने 23,174 मतों से जीत दर्ज की।

एआइएमआइएम के प्रत्याशी जीते

सिकंदराराऊ नगर पालिका में आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआइएमआइएम) के प्रत्याशी मुहम्मद मुशीर ने जीत कर सभी को चौंका दिया। उन्हें 9144 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी पंकज गुप्ता ने महज 6671 वोट हासिल किए। मु. मुशीर ने 2473 मतों से जीत दर्ज की।

नगर पंचायतों का ये रहा हाल

  • नगर पंचायत पुरदिलगर में भाजपा के हर्षकांत कुशवाह ने निर्दलीय मुशीर अहमद को 628 वोटों से हराया। हर्षकांत कुशवाह को 5191 वोट मिले, जबकि मुशीर अहमद को 4563 वोट मिले।
  • सहपऊ में भी भाजपा जीती। यहां से भाजपा की शीला देवी ने 3250 मत हासिल किए, वहीं बसपा की राधिका को 2304 वोट मिले। 946 मतों से भाजपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की।
  • हसायन में सपा प्रत्याशी भागवती देवी को 1260 मत मिले, उन्होंने निर्दलीय सोनी को 186 मतों से हराया।
  • मुरसान में सपा के देशराज सिंह को 3547 मत मिले, वहीं भाजपा के रजनीश कुशवाह 2029 मत ही हासिल कर सके। 1518 मतों से देशराज सिंह जीते। सासनी में बसपा के राजीव कुमार वार्ष्णेय को 3568 वोट मिले। 2591 मत पाने वाले भाजपा के ध्रुव शर्मा को उन्होंने 977 मतों से हराया।
  • सादाबाद में निर्दलीय हेमलता अग्रवाल ने 5464 मत पाकर परचम लहराया। उन्होंने सपा की रिहाना को 256 मतों से हराया। रिहाना को 5208 मत मिले थे। मेंडू में निर्दलीय सचेंद्र कुशवाह 2223 मत पाकर विजयी हुए। यहां निर्दलीय मीनू गुप्ता को 2101 मत मिले। वे 122 मतों से जीते। 

This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.