Move to Jagran APP

UP Nikay Chunav Result: फिरोजाबाद में सपा का सफाया, भाजपा ने लहराया परचम, यहां पढ़िए किन सीटों पर मिली जीत

UP Nikay Chunav Result सात निकायों पर भाजपा जीती एक पर बागी ने मारी बाजी अपने तीन निकाय भी बचाकर नहीं रख सकी सपा। फिरोजाबाद नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की। समाजवादी पार्टी इस बार साख नहीं बचा सकी।

By Jagran NewsEdited By: Abhishek SaxenaPublished: Sun, 14 May 2023 09:24 AM (IST)Updated: Sun, 14 May 2023 09:24 AM (IST)
UP Nikay Chunav Result: फिरोजाबाद में सपा का सफाया, भाजपा ने लहराया परचम, यहां पढ़िए किन सीटों पर मिली जीत
Firozabad Result: फिरोजाबाद जिले में सपा का सफाया, भाजपा ने लहराया परचम, यहां पढ़िए किन सीटों पर मिली जीत

फिरोजाबाद, जागरण टीम। इस नगर निकाय चुनाव में सपा का सभी निकायों से सफाया हो गया है। भाजपा ने अपनी सभी सीटें बरकरार रखने के साथ ही सपा से उसकी सीटें भी छीन लीं। आठ में से सात निकायों पर भाजपा के प्रत्याशी जीते हैं वहीं एक सीट पर भाजपा के बागी ने निर्दल के रूप में अपना कब्जा जमाया है।

prime article banner

शिकाेहाबाद और फरिहा में थी सपा

पिछली बार शिकोहाबाद नगर पालिका और फरिहा नगर पंचायत में सपा के चेयरमैन थे। सपा ने शिकोहाबाद में निवर्तमान चेयरमैन मुमताज बेगम को फिर से अवसर दिया था, लेकिन वे इसे अपनी दूसरी जीत में नहीं बदल पाईं। वहीं फरिहा में सपा ने नए प्रत्याशी को मैदान में उतारा था। यहां पार्टी का प्रयोग विफल रहा। वहीं नगर निगम में पिछली बार हार का मुंह देखने के बाद भी सपा ने सबक नहीं लिया। वहीं भाजपा नगर निगम सहित सभी निकायों में पूरी रणनीति और दमदारी के साथ लड़ी।

बागियों की मुसीबत के बीच जीत

हालांकि बागियों ने भाजपा के लिए भी मुश्किलें खड़ी कीं, लेकिन इस सब से पार पाते हुए पार्टी ने अपना परचम लहरा दिया। केवल टूंडला नगर पालिका ही ऐसी रही जहां भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। शिकोहाबाद में हम हारे नहीं हैं। बल्कि प्रशासन ने हराया है। वहां हमारे प्रत्याशी और वरिष्ठ नेताओं के साथ मारपीट की गई। फरिहा में निवर्तमान चेयरमैन पहले चुनाव लड़ने को तैयार नहीं थे। इसलिए पुराने कार्यकर्ता को टिकट दी। बाद में उन्होंने दूसरी पार्टी से पत्नी को चुनाव लड़ाया, जिसका भाजपा को लाभ मिला।

नगर निगम में हम हारे अवश्य हैं, लेकिन हमारा वोट बढ़ा है और पिछले बार की तुलना में हमारे पार्षदों की संख्या भी दोगुनी हो गई है। शिवराज सिंह, जिलाध्यक्ष, सपा

जसराना में भाजपा के राजीव जीते

जसराना नगर पंचायत चेयरमैन के पद पर भाजपा के प्रत्याशी राजीव गुप्ता के सिर विजय का ताज सज गया। उन्होंने सपा के प्रत्याशी कुंवरपाल सिंह को 651 मतों से पराजित कर दिया। भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर और पटाखे चलाकर खुशी का जश्न मनाया। सुबह आठ बजे पहले चरण की मतगणना शुरू हुई, जिसमें भाजपा प्रत्याशी राजीव गुप्ता को 873, सपा प्रत्याशी कुंवरपाल को 682, बसपा के वारिस सिद्दकी को 667, कांग्रेस के विजय कुमार को मात्र तीन मत मिले। दूसरे चरण में भाजपा को 1079, सपा को 598, बसपा को 355 और कांग्रेस को 29 मत मिले।

सपा और बसपा खेमे में छाई मायूसी

तीसरे चरण में भाजपा को 329, सपा को 346, बसपा को 180 और कांग्रेस को आठ मत मिले। भाजपा प्रत्याशी राजीव गुप्ता ने सपा प्रत्याशी कुंवर पाल को 651 मतों से पराजित कर विजय हासिल कर ली। चुनाव अधिकारी पारसनाथ मौर्या ने भाजपा प्रत्याशी को प्रमाण पत्र दिया। भाजपा की जीत के बाद सपा खेमे में मायूसी छा गई, तो भगवा खेमे में जीत का जश्न मनाया।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK