Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नोएडा से आते मजदूर को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत से हाहाकार

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 28 Mar 2020 06:06 AM (IST)

    मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है

    नोएडा से आते मजदूर को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत से हाहाकार

    संसू, हाथरस : सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गाव महमूदपुर नगला ढक निवासी एक मजदूर की नोएडा से आते समय अलीगढ़ के पास अज्ञात वाहन की चपेट से मौत हो गई। जब उसका शव शुक्त्रवार को गाव पहुंचा तो कोहराम मच गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गाव महमूदपुर, नगला ढक निवासी गजेंद्र कुमार (20) पुत्र सुरेश चंद्र नोएडा में रहकर मेहनत मजदूरी करता था। गुरुवार की शाम को गजेंद्र कुमार कोरोना वायरस के चलते किए गए लॉकडाउन के कारण नोएडा से पैदल ही गाव आ रहा था। हाईवे पर अलीगढ़ के थाना देहली गेट क्षेत्र में पुलिस बूथ के पास रात के समय किसी वाहन ने उसे रौंद दिया। इससे गजेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे मलखान सिंह हॉस्पिटल अलीगढ़ में भर्ती कराया। जहा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुक्त्रवार को पोस्टमार्टम के बाद उसका शव गाव लाया गया। गाव में शव पहुंचते ही कोहराम मच गया। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है और 10 माह का पुत्र उसकी इकलौती संतान है।