Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पांच साल बाद बढ़े सर्किल रेट से महंगी हुई जमीन

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 19 Aug 2022 04:08 AM (IST)

    न्द्घह्लद्गह्म द्घद्बक्द्ग ब्द्गड्डह्मह्य ह्लद्धद्ग द्यड्डठ्ठस्त्र ढ्डद्गष्ड्डद्वद्ग द्गफ्श्चद्गठ्ठह्यद्बक्द्ग स्त्रह्वद्ग ह्लश्र ह्लद्धद्ग द्बठ्ठष्ह्मद्गड्डह्यद्गस्त्र ष्द्बह्मष्द्यद्ग ह्मड्डह्लद्ग

    Hero Image
    पांच साल बाद बढ़े सर्किल रेट से महंगी हुई जमीन

    पांच साल बाद बढ़े सर्किल रेट से महंगी हुई जमीन

    जागरण संवाददाता, हाथरस : हर शख्स का सपना होता है कि उसका भी अपना सुंदर सा आशियाना हो, मगर ये सपना साकार होना और मुश्किल हो गया है। इस बार नए सर्किल रेट 16 अगस्त से लागू कर दिए गए हैं। हाईवे किनारे या पुराने शहर में मकान बनाना मध्यम वर्ग के बस की बात नहीं रह गया है, क्योंकि पुराने शहर में रेट आसमान छूने लगे हैं। इस बार हाथरस नगर की नई कालोनियों में भी सर्किल रेट लागू कर दिए गए हैं। अब नए रेट से होगी रजिस्ट्री सहायक महानिरीक्षक निबंधन राम औतार के मुताबिक जिले में 16 अगस्त के बाद नए सर्किल रेट लागू कर दिए गए हैं। कुछ दिन पहले इसे लेकर प्रशासन की ओर से नए सर्किल रेट की सूची जारी कर लोगों से आपत्तियां मांगी थीं। 16 अगस्त से जारी हो चुके नये सर्किल पर डीएम रमेश रंजन ने अंतिम मुहर लगा दी है। सहायक महानिरीक्षक के अनुसार उत्तर प्रदेश स्टांप नियमावली 1997 के तहत सर्किल रेट की सूची में हर वर्ष संशोधन किया जाता है। पंजीयन विभाग जिले में जमीनों के सर्किल रेट का प्रतिवर्ष निर्धारण करता है। इसके बाद इन सर्किल रेट पर लोगों से आपत्तियां मांगी जाती हैं। आपत्तियों के निस्तारण के बाद नए सर्किल रेट की सूची को पोर्टल पर अपडेट किया जाता है। विभिन्न कारणों से पांच वर्ष से सर्किल रेट नहीं बढ़ाए गए थे। इस बार नये सर्किल रेट की सूची जारी की गई है। साल दर साल बढ़ता गया लक्ष्य सरकार का खजाना भरने में आबकारी और राजस्व विभाग के अलावा रजिस्ट्रार विभाग का भी अहम योगदान है। हर साल राजस्व का लक्ष्य बढ़ जाता है। वर्ष 2022-23 का लक्ष्य 172 करोड़ कर दिया गया है। वर्ष 2022 में जनवरी से जुलाई तक 41 करोड़ रुपये स्टांप ड्यूटी से अर्जित किया गया, जबकि पिछले साल 29 करोड़ रुपये अर्जित हुआ था। वर्जन जनपद भर में नए सर्किल रेट 16 अगस्त से लागू कर दिए गए हैं। पांच साल बाद रेट बढ़ाए गए हैं। अब नए रेट से रजिस्ट्री शुरू कर दी गई है। कहीं ज्यादा तो कहीं कम रेट बढ़ाए गए हैं। संदेश चौधरी, सब रजिस्ट्रार हाथरस। नई कालोनियों में सर्किल रेट प्रति वर्गगज वैष्णो सिटी कलवारी, 6500 रुपये जेपी ड्रीम्स कलवारी, 7000 रुपये तुलसीधाम हतीसा, 5500 रुपये गोकुलधाम हाथरस, 5500 रुपये शांतिनगर जोगिया, 5500 रुपये हाथरस क्षेत्र के सर्किल रेट वर्गगज में स्थान, वर्ष 2022 में, वर्ष 2017 में गढ़ी तमना हाईवे, 16 हजार, 15 हजार लहरा हाईवे, 15 हजार, 14 हजार कोटा कपूरा हाईवे, 16 हजार, 15 हजार हतीसा हाईवे, 16 हजार, 15 हजार साकेत कालोनी, 13500, 12500 वसुंधरा एंक्लेव, 10 हजार, 7200 घंटाघर कांग्रेस दफ्तर के पास, 33 हजार, 30 हजार आगरा रोड गिजरौली, 33 हजार, 30 हजार सादाबाद क्षेत्र के सर्किल रेट प्रति वर्गगज स्थान, वर्ष 2022 में, वर्ष 2017 में निरंजन बाजार, 10500, 9500 प्रोफेसर कालोनी, 8800, 8000 व्यापारियान रोड, 8800, 8000 सासनी क्षेत्र के सर्किल रेट प्रति वर्गगज स्थान, वर्ष 2022 में, वर्ष 2017 में अग्रवाल मोहल्ला, 14 हजार, 12 हजार कस्साबान मोहल्ला, 12 हजार, 10 हजार सिकंदराराऊ के सर्किल रेट प्रति वर्गगज स्थान, वर्ष 2022 में, वर्ष 2017 में दमदमा मोहल्ला, 10 हजार, 9 हजार भूतेश्वर रोड, 15 हजार, 13 हजार सरायउम्दा, 27 हजार, 26 हजार

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें