विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हाथरस में अतीक अहमद के पूर्व रसोइए ने कब्जाई 25 लाख की जमीन, 8 महीने से टाल रही पुलिस; अब SP से शिकायत

Published: Sun, 04 Oct 2026 07:53 AM (IST)Updated: Sun, 04 Oct 2026 07:58 AM (IST)

माफिया अतीक अहमद के पूर्व रसोइए मुन्ना और उसके भाई पर हाथरस में 25 लाख रुपये की जमीन कब्जाने का ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. अतीक अहमद के पूर्व रसोइए ने 25 लाख की जमीन कब्जाई।

  2. पीड़िता ने आठ महीने पुलिस कार्रवाई न होने पर शिकायत की।

  3. कोर्ट ने विवादित भूमि पर यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया।

अभिषेक तायल, हाथरस। माफिया अतीक अहमद के यहां रसोइया और ड्राइवर रहे एक शातिर ने अपने भाई के साथ करीब 25 लाख रुपये कीमत की 560 गज जमीन पर पर कब्जा किया है। आरोप है कि खाली जमीन पर बांस डाल दिए। इन्हें हटाने के बदले सात लाख रुपये की चौथ मांगी जा रही है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई।

जमीन मालिक महिला ने मुकदमा पंजीकृत करने के लिए पुलिस को तहरीर दी, मगर आठ महीने तक कोई कार्रवाई न होने पर एसपी व एसडीएम समेत अधिकारियों से शिकायत की है।

अतीक के यहां वर्ष 2015 से 2017 तक रहा आरोपित रसोइया

मामला हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के गांव किंदौली का है। यहां जनवरी 2026 में मुरसान गेट निवासी पीड़िता सुनीता भारद्वाज ने दो हिस्से में जमीन खरीदी। आरोप है कि खरीद के बाद से ही गांव के ही मुन्ना और उसके भाई आरिफ उर्फ टाइगर ने कब्जे के प्रयास शुरू कर दिए। मुन्ना वर्ष 2015 से 2017 तक माफिया अतीक अहमद के यहां रसोइया और ड्राइवर रहा है। इसके बाद गांव आ गया।

इसके बाद से इनका गांव में आतंक है। इन्होंने उसकी जमीन के एक हिस्से पर बांस डाल कर कब्जा कर लिया। विरोध करने पर विवाद की स्थित हो गई। इसके चलते पुलिस से शिकायत की गई।

जमीन कब्जा मुक्त करने के बदले सात लाख रुपये मांगने का आरोप

तहरीर में दोनों भाइयों के अलावा इनके सहयोगी इकराम, गुलफाम, आरिफ, नीलम और इस्लाम पर भी आरोप लगाए गए। थाने में मुकदमा पंजीकृत करने की बजाय कोर्ट का मामला बता दिया गया। पीड़िता एसडीएम सासनी के न्यायालय पहुंची। न्यायालय के 21 सितंबर 2026 के आदेश में दोनों पक्षों के बीच विवाद का उल्लेख करते हुए मामले के निस्तारण तक विवादित भूमि पर किसी पक्ष को कब्जा नहीं करने और यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस को दोनों पक्षों को आदेश की तामील कराने और विवादित स्थल की रिपोर्ट न्यायालय में प्रस्तुत करने को कहा गया है।

आठ महीने से कार्रवाई का इंतजार, एसपी और एसडीएम से शिकायत

पीड़िता ने अधिकारियों से जमीन को कब्जा मुक्त कराने और कार्रवाई की मांग की है। साथ ही पुलिस पर आरोपितों से मिले होने का आरोप लगाया है। शिकायत में कहा है कि इन लोगों ने एक संगठित गिरोह बना लिया है। शिकायती पत्र में यह भी बताया है कि मुन्ना व उसका भाई मुंबई के बब्बू समेत अन्य व्यक्तियों के माध्यम से जमीन पर खोदाई आदि जबरन कराने का प्रयास करते हैं।

यह भी पढ़ें- बांकेबिहारी मंदिर में छुट्टी पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़: दर्शन को तरसे श्रद्धालु, चीख उठे बच्चे और महिलाएं

यह भी पढ़ें- रसिक दुलारी शरण की मौत पर श्रीराधा केलिकुंज आश्रम की संवेदना, संत प्रेमानंद की छवि धूमिल न करने की अपील

दोनों भाइयों पर दर्ज हैं मुकदमे

आरोपित मुन्ना और टाइगर कई वर्ष से विवादों से जुड़े रहे हैं। इनके खिलाफ हाथरस गेट कोतवाली में हरिजन एक्ट व गुंडा एक्ट में मुकदमे पंजीकृत हैं।

मामले की जांच सीओ सदर को सौंप दी गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

-

चिरंजीव नाथ सिन्हा, एसपी